राज्यदिल्ली

Delhi CM Attishi ने कहा कि बीजेपी भी पानी को जहरीला बना रही है।

Delhi CM Attishi ने कहा कि वजीराबाद बैराज पर यमुना में भेजा जा रहा पानी में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ा है। वजीराबाद बैराप में अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम पर पहुंच गया।

Yamuna Water Pollution: बुधवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने वजीराबाद जलाशय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएम आतिशी ने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे गंदी राजनीति करते हुए दिल्ली की हवा को पहले प्रदूषित करते थे। अब बीजेपी पानी को भी जहरीला बना रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित हरियाणा और यूपी में छोड़े जा रहे उद्योगों के प्रदूषित पानी से यमुना में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ा है।

आतिशी ने कहा कि हरियाणा-उत्तर प्रदेश के उद्योगों से आने वाले जहरीले पानी कालिंदी कुंज बैराज पर भी यमुना को प्रदूषित कर रहा है। इससे नदी में झाग बन रहा है। आतिशी ने कहा कि हमने देखा है कि यमुना में लगातार कालिंदी कुंज बैराज पर झाग बन रहे हैं। कैसे ये हर साल दीपावली और छठ के दिन ही बनते हैं?

CM Attishi ने कहा, “मंगलवार 22 अक्टूबर से वजीराबाद बैराज पर यमुना में जो पानी भेजा जा रहा है, उसमें अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है।” कल शाम तक, अमोनिया का स्तर 3 पीपीएम था। अमोनिया के इस स्तर पर पहुंचने के कारण पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में नहीं बदला जा सकता।’

इस वजह से नहीं पहुंच रहा पानी’

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि आज वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और भागीरथी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है, क्योंकि हरियाणा ने डीडी-2 और डीडी-8 ड्रेन से यमुना में प्रदूषित पानी छोड़ा है। दिल्ली के लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है

CM Atishi ने कहा कि वायु प्रदूषण की भी यही कहानी है। 2021 से 2023 के बीच पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं का 50% कम हुआ। 2023 से 2024 में 25 प्रतिशत कम कर दिया। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाएं उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लगातार बढ़ रही हैं। हरियाणा में ये 23% और उत्तर प्रदेश में 70% तक बढ़ी हैं।

बीजेपी करा रही है ये काम’

मैं दिल्ली के लोगों को बताना चाहती हूं कि बीजेपी चाहे कितनी गंदी राजनीति कर ले, आम आदमी पार्टी की सरकार के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बीजेपी की गंदी राजनीति और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्लीवासियों को मारने की कोशिश कर रही है। AAP और अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button