Jhanak Spoiler: मुसीबत में झनक, नूतन की बेटी पर गलत आरोप लगेंगे

Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के शो “Jhanak” में झनक के जीवन में कई चुनौतियां आनेवाली हैं। अब झनक और ऋषि को पूरे गांव को सफाई देनी होगी। झनक, नूतन और ऋषि अब क्या होगा?
Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के शो Jhanak में हर रोज कुछ नया होता है। अब तक आपने शो में देखा कि अनिरुद्ध और अर्शी की बेटी मून कोलकाता में ऋषि की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वहीं, ऋषि गांव में Jhanak के साथ टाइम बिता रहा है। ऋषि ने झनक को भी अपनी शादी बताई है। झनक और ऋषि की दोस्ती देखने को मिली है। हालांकि, ऋषि इस बात से अनजान हैं कि मून और झनक बहने हैं।
नूतन ने ऋषि को खाने के लिए बुला लिया
ऋषि कोलकाता जाने से पहले Jhanak और नूतन के यहां खाने पर जाता है वहां, झनक कोलकाता के बारे में सवाल करेगी। भवानीपुर की बात करेगी। नूतन ने भवानीपुर का नाम बताया तो ऋषि को लगता है कि शायद झनक के पिता कोलकाता में रहते हैं। वह शायद झनक के पिता या उनके बच्चों को जानता होगा।
Jhanak ऋषि को छोड़ने जाएगी
नूतन अपनी बेटी Jhanak से कहेगी कि ऋषि डिनर के बाद गेस्ट हाउस तक छोड़ आए। ऋषि और झनक गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। वहां पहुंचते ही हालात बहुत खराब हो जाते हैं। ऋषि झनक से कहता है कि वह वहीं रुक जाए जबतक बारिश नहीं थम जाती है। झनक इसे सुनते ही परेशान हो जाएगी क्योंकि वह जानती है कि अगर वह ऐसा करती है तो गांववाले उसके बारे में कई आरोप लगाएंगे।
Jhanak पर लगेंगे घटिया आरोप
आनेवाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि बारिश के चलते ऋषि और झनक रात में साथ रुकेंगे। सुबह-सुबह झनक की दादी और गांववाले गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। वो गेस्ट हाउस पहुंचते ही जोर-जोर से दरवाजा खटकाने लगते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या झनक पर लगेंगे घटिया आरोप?



