खेल

Karun Nair के 2 IPL अर्धशतकों के बीच 2520 दिनों का गैप, ऐसा रिकॉर्ड बनाया

मुंबई इंडियंस के खिलाफ Karun Nair ने अर्धशतक जड़ते हुए 89 रन बनाए। लेकिन उनकी टीम मुंबई इंडियंस से हार गई।

Karun Nair: दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रनों से हार गई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 19वें ओवर में टीम के तीन खिलाड़ी रन आउट हो गए, जिससे टीम को हार मिली। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए, जबकि दिल्ली की टीम सिर्फ 193 रन बना सकी। दिल्ली के लिए करुण नायर ने अच्छा प्रदर्शन किया और शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाया।

करुण नायर ने अर्धशतक जड़ा

करुण नायर ने 40 गेंदों में 89 रन बनाए, 12 चौके और पांच छक्के लगाए। सात साल बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया है। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपना पिछला आईपीएल अर्धशतक जड़ा था। उनके दो अर्धशतकों के बीच `दिनों का अंतर है। यह आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा 2 फिफ्टी से अधिक स्कोर के बीच सबसे अधिक दिनों का अंतर है। 2022 में, नायर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी आखिरी आईपीएल खेली थी। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें मौका दिया और वह उम्मीदों पर बिल्कुल खतर उतरे।

मौके का इंतजार था: नायर

वास्तव में, करुण नायर ने कहा कि आईपीएल में पहले खेलने से उनमें आत्मविश्वास था। मैं खेलना जानता था। मैं कुछ भी नया नहीं समझता था। मेरे दिमाग में तैयारी पूरी थी। बस मौके का इंतजार था। कुछ गेंद खेलकर फिर लय में आने की बात थी। मैं खुद से यही कह रहा था कि खुद को समय दो, आम शॉट खेलो और उसके बाद तेजी से खेल सकते हो। सब कुछ वैसे ही हुआ लेकिन अगर टीम जीत जाती तो अधिक खुशी होती।

पिछले चार मैचों में मौका नहीं मिलने के बावजूद, करुण नायर को यकीन था कि उन्हें मौका मिलेगा और वह मानसिक रूप से इसके लिए तैयार हो जाएगा। फाफ (डु प्लेसी) खेलने नहीं आया था। हमें पता था कि अगर कोई खिलाड़ी बाहर होता है तो उसकी जगह कौन खेलेगा। मानसिक तौर पर मैं तैयार था। मेरा आत्मविश्वास बढा है और मुझे पता है कि मैं खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

Related Articles

Back to top button