मनोरंजन

Vicky Kaushal के पिता बॉलीवुड में एक्शन मास्टर थे, फिर भी बचपन चॉल में बिताया, बड़े होकर बड़े सुपरस्टार्स को टक्कर दी

आज, Vicky Kaushal 37 वर्ष के हो गए है। जन्मदिन के इस खास अवसर पर, हम विक्की कौशल की अब तक की कहानी जानते हैं।

बॉलीवुड स्टार Vicky Kaushal आज 37 के हो गए है। फिल्मी सितारों समेत कई फैन्स ने इस खास अवसर पर Vicky Kaushal  को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। कभी चॉल में अपनी जिंदगी के दिन गुजारने वाले Vicky Kaushal आज बॉलीवुड के सुपरहिट हीरो बन गए हैं। विक्की कौशल ने इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म का भी रिकॉर्ड हासिल किया है। Vicky Kaushal के पिता भी एक बॉलीवुड स्टंट गुरु हैं। इसके बाद भी Vicky Kaushal ने अपनी मेहनत से फिल्मी दुनिया में जगह बनाई और एक सुपरहिट हीरो बन गया।

मसान में ऐसी एक्टिंग दिखाई कि लोग दीवाने हो गए

Vicky Kaushal ने अपने करियर को बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया था। गैंग्स ऑफ वासेपुर में Vicky Kaushal ने फिल्मी बारीकियों को सीखा और फिल्म एक्टिंग की दुनिया में प्रवेश किया। Vicky Kaushal की 2015 में आई फिल्म मसान में एक्टिंग को देखकर लोग दीवाने हो गए। इस फिल्म ने बॉलीवुड को एक उत्कृष्ट अभिनेता मिलने का संकेत दिया था। विक्की ने इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की और खूब तारीफें बटोरीं। इसके बाद से, विक्की कौशल की यात्रा निरंतर जारी रही। विक्की कौशल ने 2016 में आई फिल्म ‘रमन राघव’ में भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ लीड रोल किया और बेहतरीन काम किया। इस फिल्म के लिए भी विक्की ने अच्छी तारीफें प्राप्त कीं। Vicky Kaushal ने इसके बाद लगातार सफल फिल्में दीं। फिल्म राजी में Vicky Kaushal ने आलिया भट्ट के साथ छोटा सा किरदार निभाया, लेकिन उनकी एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी। Vicky Kaushal ने 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘संजू’ में भी बेहतरीन किरदार निभाया था।

2019 में बने सुपरहिट हीरो

इसके बाद, 2019 में Vicky Kaushal ने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में अपनी शानदार एक्टिंग से लोग दीवाने हो गए। ये विक्की की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और कई अवॉर्ड्स भी जीती। इस फिल्म ने विक्की को बॉलीवुड का सर्वश्रेष्ठ सुपरहीरो बनाया। विक्की ने इसके बाद अब तक कई फिल्में की हैं। इतना ही नहीं, विक्की कौशल इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म भी है। विक्की की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। अब जल्द ही विक्की कई अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

कैटरीना कैफ से रचाई शादी

बता दें कि Vicky Kaushal ने 2021 में बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से विवाह किया था। दोनों ने शादी से पहले कुछ साल तक डेट करते रहे, लेकिन जब दोनों को प्यार हो गया तो शादी कर ली। दोनों अब शादी के बाद अक्सर साथ नजर आते हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी हैं और दोनों को बहुत प्यार मिलता है।

Related Articles

Back to top button