स्वास्थ्य

Acidity Symptoms: बार-बार एसिडिटी होने से आपकी सेहत खराब हो सकती है या आप इस बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

Acidity Symptoms: अगर आप भी बार-बार होने वाली एसिडिटी को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

Acidity Symptoms: दादी-नानी के जमाने से कहा जाता रहा है कि अगर आपका पेट स्वस्थ है, तो आपकी पूरी सेहत सही रहेगी। वहीं, अगर आपका पेट गड़बड़ है, तो आप सेहत से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। यही कारण है कि आपको अपनी गट की देखभाल करनी चाहिए। क्या आप अक्सर एसिडिटी का सामना करते हैं? अगर यह सच है, तो आपको सावधान रहना चाहिए।

बीमारी हो सकती है

नियमित एसिडिटी का अनुभव करना गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का संकेत है। एसिडिटी की वजह से आपको अपच या उल्टी भी हो सकती है। एसिडिटी भी मालबसोर्पशन सिंड्रोम, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और एनीमिया का कारण हो सकता है। एसिडिटी का समय रहते इलाज करना बहुत महत्वपूर्ण है, नहीं तो आपको कई समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

एसिडिटी के प्रभाव

एसिडिटी का एक संकेत पेट में दर्द या सीने में जलन हो सकता है। पेट फूलना या फिर डकार आना भी एसिडिटी का संकेत हो सकता है। साथ ही मतली, उल्टी या गले में दर्द भी एसिडिटी के लक्षण हो सकते हैं।

रामबाण उपाय

औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय एसिडिटी को जड़ से दूर कर सकता है। पेट को ठंडा करते हुए पुदीना आपको एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। एसिडिटी की समस्या को अलविदा कहने के लिए आप नारियल का पानी पीना शुरू कर सकते हैं। गुड़, जीरा, दही और अजवाइन जैसी चीजें भी एसिडिटी को दूर करने में असरदार साबित हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button