President Draupadi Murmu की पुर्तगाल यात्रा, पुर्तगाल के राष्ट्रपति से मुलाकात की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का नेतृत्व किया

President Draupadi Murmu: भारत-पुर्तगाल संबंध ऐतिहासिक हैं और ये लगातार मजबूत होते जा रहे हैं
President Draupadi Murmu पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की अपनी राजकीय यात्रा के पहले चरण में कल (6 अप्रैल, 2025) लिस्बन पहुँचीं। 27 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की यह पहली पुर्तगाल यात्रा है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का पुर्तगाल गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने लिस्बन के ऐतिहासिक ‘प्राका डो इम्पीरियो’ में गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत किया गया।
President Draupadi Murmu ने सांता मारिया चर्च का भी दौरा किया और पुर्तगाल के राष्ट्रीय कवि लुइस वाज़ डी कैमोस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने जेरोनिमोस मठ का भी दौरा किया जो पुर्तगाल में 16वीं सदी के दौरान वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है।
अगले कार्यक्रम में, President Draupadi Murmuऔर पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकटों के विमोचन समारोह में भाग लिया। ये टिकट भारत और पुर्तगाल की समृद्ध कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं और इनमें दोनों देशों की जीवंत लोक पोशाकें शामिल हैं: राजस्थान की विशिष्ट कालबेलिया पोशाक और पुर्तगाल की पारंपरिक वियाना डो कास्टेलो पोशाक।
बाद में, President Draupadi Murmu ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ आमने-सामने की बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं और साझा हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत-पुर्तगाल संबंध ऐतिहासिक हैं और ये लगातार मजबूत होते जा रहे हैं तथा एक आधुनिक, बहुआयामी और गतिशील साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से व्यापार और निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आईटी और डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, कनेक्टिविटी और गतिशीलता में दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस बयान जारी किये।



