राज्यपंजाब

ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए

29 जनवरी (निस) राजपुरा

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीने के तहत आज राजपुरा में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गुरबचन सिंह की अगुवाई में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गुरबचन सिंह ने इस अवसर पर बताया कि राजपुरा में भी एसएसपी पटियाला के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महीना मनाया जा रहा है। इस समय ट्रैक्टर ट्रालियाें, आटो रिक्शा, ट्रक, टिप्पर और अन्य वाहनों को रोककर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्हें बताया कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है और धुंध के चलते जरूरी काम से ही घर से निकलने और गाड़ी की गति को कम करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button