स्वास्थ्य

What To Eat In Low Blood Sugar: डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए जब ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है? एक्सपर्ट से जानें शुगर मैनेज करने का तरीका

What To Eat In Low Blood Sugar: डायबिटीज में ब्लड शुगर नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर कम या अधिक रहता है। जब शुगर स्तर अचानक गिर जाए तो क्या खाना चाहिए?

डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है। जिसमें ब्लड शुगर हाई होने से ज्यादा लो ब्लड शुगर को गंभीर माना जाता है। ऐसे में शरीर अपना कार्य नहीं कर पाता है। इस परिस्थिति को समझना बहुत महत्वपूर्ण है। बार-बार शुगर लेवल अचानक गिरने पर क्या करें? क्या खाएं जिससे शुगर को बैलेंस किया जा सके? इंसुलिन और दवा खाने वाले लोगों में शुगर डाउन होने का खतरा अधिक होता है। इससे बार-बार शुगर स्तर गिर जाता है। शुगर कम होने पर आपको अचानक डर लगता है। चक्कर आना, सिर दर्द और घूमना शुरू होता है। कभी-कभी सोने में भी समस्या आती है। ऐसे लक्षणों को देखते ही अपना शुगर चेक करें और इसे नियंत्रित करने की कोशिश करें।

ब्लड शुगर कम होने पर क्या खाना चाहिए?

ग्लूकोज की गोलियां- हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शुगर स्तर अचानक गिरने पर ग्लूकोज की गोलियां खा सकते हैं। इन्हें अपने साथ हमेशा रखें। एक गोली लो ब्लड शुगर खाने से महसूस करें। लेकिन गोली का ग्राम जरूर देखें। 15 से 20 ग्राम ग्लूकोज से शुगर को आसानी से बैलेंस किया जा सकता है। दवाओं को खाने के बाद दस से पंद्रह मिनट इंतजार करें।

ताजे फल या ड्राई फ्रूट्स खाएं- अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है और आपका शुगर कम हो रहा है, तो ताजे, हल्के मीठे फलों का सेवन करें। यदि आप चाहें तो फलों की जगह ड्राई फ्रूट्स भी खा सकते हैं। आप शुगर कम होने पर संतरा, आम, अंगूर और केला भी खा सकते हैं। 2 चम्मच किशमिश खा लें इससे भी शुगर बैलेंस हो जाता है।

कैंडी- लो ब्लड शुगर, या हाइपोग्लाइसीमिया, होने पर तुरंत कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। 15 ग्राम कार्बोहाइड्रेट आप ले सकते हैं। आप गमी कैंडीज भी खा सकते हैं। ये प्लेन शुगर खून में तेजी से घुल जाता है और ब्लड शुगर को बढ़ाता है। 15 मिनट में आपको फर्क दिखने लगेगा।

फैट फ्री दूध- जब घर में कोई नहीं हो तो एक कप गुनगुना दूध पी लो। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ेगा। हां, याद रखें कि मिल्क में फैट नहीं होना चाहिए। दूध में कार्बोहाइड्रेट और विटामिन होने से नेचुरली शुगर लेवल बढ़ता है। डायबिटीज भी नियंत्रित किया जा सकता है।

जूस- वैसे डायबिटीज में जूस पीना मना होता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। लेकिन जिन लोगों का शुगर लेवल कम हो रहा है उन्हें जूस पीने से राहत मिल सकती है। आप ताजा फलों का जूस बनाकर पी सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल हाई होने लगेगा। शुगर डाउन होने पर सेब, संतरा, अनानास और क्रैनबेरी का जूस पी लें।

Related Articles

Back to top button