राज्यमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नवविवाहित जोड़े की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में एक नवविवाहित जोड़ा अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर गांव में हुई।

हस्तिनापुर पुलिस थाने के प्रभारी देवेंद्र लोधी ने बताया कि विनोद प्रजापति (22) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (20) के शव आधी रात के बाद एक कमरे में छत से लटके मिले।

लोधी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, दंपति 14 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन बीच में पटरी नहीं बन रही थी।

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button