क्या हरिशंकर तिवारी के बेटे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? चिल्लू पार विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के बने आसार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीटों में से एक चिल्लूपार का सियासी पारा चढ़ने लगा है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अक्सर अपने बयानों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ‘हाता नहीं भाता’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. राजनीतिक जानकारों के अनुसार, जब भी ‘हाता’ का जिक्र होता है तो चर्चा सीधे गोरखपुर के दिग्गज दिवंगत नेता हरिशंकर तिवारी के परिवार और चिल्लूपार विधानसभा सीट पर आकर टिकती है.
क्या अखिलेश यादव ‘हाता’ से इतर किसी और को देंगे टिकट?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव लगातार ‘हाता नहीं भाता’ के नारे के जरिए पूर्वांचल के ब्राह्मण मतदाताओं को साधने और एक बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं.
बीजेपी और बसपा के खेमे में क्या है हलचल?
चिल्लूपार सीट पर सिर्फ सपा ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की रणनीति भी मुकाबले को बेहद पेचीदा बना रही है.
चिल्लूपार में त्रिकोणीय संघर्ष के संकेत
गोरखपुर जिले की नौ विधानसभा सीटों में से चिल्लूपार और बड़हलगंज की राजनीति इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है. सियासी जानकारों का कहना है कि वर्तमान विधायक राजेश त्रिपाठी को घेरने की कोशिशों के बीच, सपा से विनय शंकर तिवारी और बसपा से अस्मिता चंद के मैदान में होने से यहां सीधा त्रिकोणीय मुकाबला बन रहा है. आने वाले समय में पार्टियों के आधिकारिक ऐलान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चिल्लूपार की जनता किसके पक्ष में अपना जनादेश देती है.



