खेल

Shafali Verma and Smriti Mandhana ने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया गजब का रिकॉर्ड

Shafali Verma and Smriti Mandhana created History:  शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। वह एक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर ईयर में 50 से अधिक रन की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई हैं।

Shafali Verma and Smriti Mandhana created History: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। वह एक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर ईयर में 50 से अधिक रन की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई हैं। दोनों बल्लेबाजों ने इस साल अब तक सात बार 50 से अधिक की साझेदारी की है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी सुजी बेट्स और सोफी डिवाइन ने मंधाना और शेफाली से पहले यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की थी। इन दोनों बल्लेबाजों ने छह बार 50 से अधिक रन की साझेदारी की थी।

इसी साल ऑस्ट्रेलियाई महिला बल्लेबाज बीएल मूनी और एलिसा हीली भी इस खास पुरस्कार से सम्मानित हुए थे। 2018 में दोनों बल्लेबाजों ने सबसे छोटे प्रारूप क्रिकेट में छह बार 50 प्लस की साझेदारी की थी।

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी तजमिन ब्रिट्स और लौरा वोल्वार्ड्ट ने भी 2023 में यह रिकॉर्ड दोहराया। दोनों खिलाड़ियों ने छह बार 50 से अधिक रन की साझेदारी की।

यूएई की कविशा एगोडागे और ईशा ओझा ने भी इस खास उपलब्धि को अपने नाम किया, मंधाना और शेफाली से पहले। इन दोनों बल्लेबाजों ने छह बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था।

हालाँकि, बीते कल शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 7वीं बार यह कारनामा करते हुए सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है और अब सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपना लिया है।

महिला टी20ई के एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 50 से अधिक रन किसी कोई भी विकेट के लिए

7- स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा – भारतीय महिला टीम, 2024

6- सुजी बेट्स और सोफी डिवाइन –  2018 की न्यूजीलैंड महिला टीम में

6- एलिसा हीली और बीएल मूनी – 2018 ऑस्ट्रेलिया महिला टीम

6 – तजमिन ब्रिट्स और लौरा वोल्वार्ड्ट – दक्षिण अफ्रीका टीम – 2023

6 – कविशा एगोडागे और ईशा ओझा – यूएई महिला टीम – 2023

Related Articles

Back to top button