kis kisko pyaar karoon 2 की पहली झलक OUT, फैन्स को ईद पर कपिल शर्मा ने दिया तोहफा

kis kisko pyaar karoon 2: ईद पर प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने अपने प्रशंसकों को एक खास गिफ्ट दिया है। कपिल ने फैंस को ईद की शुभकामनाएं देते हुए अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला पोस्टर जारी किया है।
kis kisko pyaar karoon 2: भारत सहित पूरी दुनिया में ईद का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। सितारे भी इस खास अवसर पर अपने प्रशंसकों को ईद की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ईद पर प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी बड़ी घोषणा की है और अपने प्रशंसकों को खास गिफ्ट दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है।
ईद पर अपने प्रशंसकों को शुभकामना देते हुए कपिल ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। कॉमेडियन-एक्टर ने इंस्टाग्राम पर इसका फर्स्ट लुक शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें उनके साथ उनकी दुल्हन भी नजर आ रही है. लेकिन उसका फेस रिवील नहीं किया गया है।
View this post on Instagram
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का पहला पोस्टर
‘किस किसको प्यार करूं 2’ की पहली झलक कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। ‘ईद मुबारक’ भी लिखा है। कपिल सेहरा बांधकर दूल्हा बने हुए हैं। वह अपने सेहरा हटाकर हैरान होकर देख रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हन भी दिखती है। लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है, क्योंकि कपिल की दुल्हनिया ने घूंघट ले रखा है।
2015 फिल्म का सीक्वल है
दस साल बाद कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म “किस किस को प्यार करूं” का सीक्वल “किस किस को प्यार करूं 2” जारी किया है। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसमें कपिल चार महिलाओं से प्यार करता दिखाई देता था। एक बार फिर से उनका हाल ऐसा ही होने वाला है। अभी तक उनकी फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। इसमें कपिल के साथ मनजोत सिंह भी अहम रोल में होंगे। इसका डायरेक्शन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं, जबकि इसके प्रोड्यूसर रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान हैं।
किस किस को प्यार करूं में ये सितारे आए थे नजर
साल 2015 में आई ‘किस किस को प्यार करूं’ को अब्बास-मस्तान ने डायरेक्ट किया था. कपिल के साथ इस कॉमेडी फिल्म में एली अवराम, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी, वरुण शर्मा, साई लोकुर और अरबाज खान जैसे सितारे नजर आए थे. और सभी ने फैंस को जमकर एंटरटेन किया था. अब फैंस को 10 साल बाद फिर से हंसी का डोज मिलने वाला है.



