भारत

भारत ने मराठा मिलिट्री लैंडस्केप को यूनेस्को विश्व विरासत सूची में वर्ष 2024-25 के लिए नामांकित किया

संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि भारत वर्ष 2024-25 के लिए यूनेस्को को विश्व विरासत सूची में ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ नामांकित करेगा। इस नामांकन में कुल बारह घटक हैं। सुवर्णदुर्ग किला ऐतिहासिक मराठा मिलिट्री लैंडस्केप में शामिल है।

संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि “मराठा मिलिट्री लैंडस्केप” भारत के जीवंत इतिहास को दिखाता है क्योंकि यह मराठा शासकों द्वारा बनाई गई अद्भुत सैन्य व्यवस्था और किलेबंदी को दर्शाता है। इस नामांकन में बारह घटक शामिल हैं: तमिलनाडु में जिंजी किला और महाराष्ट्र में सालहेर किला, शिवनेरी किला, लोहागढ़, खंडेरी किला, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला किला, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग हैं।

मंत्रालय ने कहा कि ये बारह घटक प्राचीन भारत में मराठा शासन की रणनीतिक सैन्य शक्ति को दिखाते हैं। ये सभी किलें १७वीं और १८वीं शताब्दी के बीच बनाई गईं और मराठा शासकों की अद्भुत किलेबंदी और सैन्य व्यवस्था का प्रतिनिधित्व करती हैं।

महाराष्ट्र में 390 से अधिक किले हैं, जिनमें से केवल 12 भारत के ‘मराठा मिलिट्री लैंडस्केप’ में शामिल हैं, और आठ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button