Anupama 11 June: बेटी राही से अनुपमा करेगी यह वादा, प्रार्थना गौतम का बच्चा गिराने का निर्णय लेगी

Anupama 11 June 2025 Full Episode: अनुपमा का दिल तोड़कर चली जाएगी उसकी बेटी राही। प्रार्थना करेगी किंजल के सामने इस शॉकिंग सच का ऐलान।
Anupama Today Episode Written Update: टेलीकास्ट अनुपमा का बुधवार का एपिसोड राही और उसकी मां के क्लैश और प्रार्थना पर केंद्रित होगा। अनुपमा पंडित मनोहर के घर पर खाना बनाने का काम पाने के सिलसिले में गई होगी और राही भी उनसे मिलने उनके घर जा रही होगी जब रास्ते में दोनों टकराएंगी और इमोशनल हो जाएंगी। राही पहले तो अपनी मां से नाराजगी जाहिर करेगी कि वह अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। अनुपमा भी कहेगी कि उसने भगवान से प्रार्थना की थी कि वह आज उसे उसकी बेटी से मिलवा दें। दोनों एक दूसरे को गले लगाएंगे और प्यार का इजहार करेंगे।
राही अनुपमा को सड़क पर धक्का मार देगी
लेकिन राही को कुछ देर बाद सब कुछ याद आ जाएगा कि कैसे उसकी मां ने उसके घर में सब कुछ खराब कर दिया। वह अपनी मां को जली-कटी बातें कहेगी और उसे धक्का मार देगी। राही अपनी मां को लानत देगी और उससे दोबारा कभी ना मिलने की बात कहेगी। राही अपनी मां से कहेगी कि आपको भी पता है कि हम सभी किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। राही कहेगी कि वह माही, वसुंधरा और ख्याति कोठारी को अपनी मां के बिना संभाल लेगी। राही कहेगी कि दोनों परिवार अनुपमा के बिना खुश हैं।
राही अपनी माँ से कभी वापस नहीं आने को कहेगी
राही कहेगी कि इसलिए अनुपमा अब मुंबई में रहे और कभी वापस अहमदाबाद नहीं लौटे। साथ ही, अनुपमा अपनी बेटी से वादा करेगी कि वह कभी नहीं आएगी। उसका मन दुखी होगा। जब अनुपमा को पता चलेगा कि प्रेम भी उसके साथ आया है तो वह एक बार अपने दामाद को देखने की जिद करेगी । लेकिन राही मना करेगी और कहेगी कि वह बहुत नाराज हो जाएगा और गुस्सा आ जाएगा। जाने से पहले, अनुपमा प्रेम को छिपकर देखेगी और उसके लिए फूलों का गुलदस्ता देगी, लेकिन राही इसे उसके हाथ से लेकर फेंक देगी, जिससे उसका दिल टूट जाएगा।
गौतम का बच्चा गिराने पर तुलेगी प्रार्थना
कृष्ण कुंज में भी एक चौंकाने वाली चीज होगी। प्रार्थना को पता चलेगा कि वह प्रेग्नेंट है और वह अपने दिल की बात किंजल को बताएगी। वह कहेगी कि गौतम ने कोठारी मेंशन में रहते उसके साथ जबरदस्ती की थी, जिसके चलते वह प्रेग्नेंट है। प्रार्थना बताएगी कि वह यह बच्चा नहीं चाहती है और वह अबॉर्शन चाहती है। किंजल उसकी बातें सुनकर भावुक हो जाएगी और उसे सपोर्ट करेगी। वो यह सच्चाई गौतम से छिपाएगी, लेकिन गौतम अपनी पत्नी प्रार्थना और किंजल को महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के वास जाते हुए देख लेगा। उसके दिमाग में फौरन कोई नई खिचड़ी चलने लगेगी।



