Paytm Share Price: IPO प्राइस से 60% डिस्काउंट पर पेटीएम शेयर ट्रेड कर रहा है, एक्सपर्ट बोले-खरीदो

Paytm Share Price: बता दें कि शेयर अभी भी ₹2150 के आईपीओ इश्यू प्राइस से 60% कम दर पर कारोबार कर रहा है। शेयर का 52 हफ्ते का सबसे अधिक और सबसे कम मूल्य 1,063 रुपये है और 310 रुपये है।
Paytm Share Price: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को सप्ताह के तीसरे दिन भारी गिरावट हुई। इस बीच, निवेशकों ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में निवेश किया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर का मूल्य लगभग दस प्रतिशत बढ़ा। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 892.60 रुपये पहुंच गई। शेयर में यह वृद्धि कंपनी के उत्कृष्ट तिमाही नतीजों के बाद हुई है। बता दें कि शेयर अभी भी ₹2150 के आईपीओ इश्यू प्राइस से 60% कम दर पर कारोबार कर रहा है। शेयर का 52 हफ्ते का सबसे अधिक और सबसे कम मूल्य 1,063 रुपये है और 310 रुपये है। दोनों भाव पिछले वर्ष से हैं।
मार्च तिमाही के नतीजे कैसे रहे
पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में वन97 कम्युनिकेशंस का घाटा कम होकर 545 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में 551 करोड़ रुपये का घाटा किया था। मार्च तिमाही में परिचालन आय 15.7% गिरकर 1,911.5 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी का घाटा पिछले वित्त वर्ष 645.2 करोड़ रुपये था, जो 2023-24 में 1,390.4 करोड़ रुपये था। पेटीएम की परिचालन आय पिछले वित्त वर्ष में लगभग 31 प्रतिशत घटकर 6,900 करोड़ रुपये रह गई, जो 2023–2024 में 9,977.8 करोड़ रुपये थी।
पेटीएम ने कहा कि सरकार का निर्णय इस साल यूपीआई प्रोत्साहन राजस्व में कमी आई है। पेटीएम ने कहा कि उद्योग को निकट भविष्य में बड़े मर्चेंट के लिए UPI पर MDR की अनुमति मिलेगी, जो कमाई के अवसरों को बढ़ा देगी।
क्या है एक्सपर्ट का अनुमान
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम के शेयर पर “खरीद” रेटिंग दी है। इसके साथ ही शेयर पर अपने टारगेट प्राइस को ₹950 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया है। संशोधित टारगेट प्राइस वर्तमान स्तरों से 59% की संभावित वृद्धि का संकेत है। बर्नस्टीन ने भी पेटीएम पर ₹1100 के टारगेट प्राइस के साथ “आउटपरफॉर्म” रेटिंग दी है। डोलट कैपिटल मार्केट्स का अनुमान है कि पेटीएम का शेयर ₹1200 तक जाएगा। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर न्यूट्रल रेटिंग के साथ ₹870 का टारगेट प्राइस तय किया है।



