
Punjab Lok Sabha Election Result 2024:चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस के मनीष तिवारी विजयी हुए हैं। उन्होंने टक्कर के मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन को शिकस्त दी है.
Punjab Lok Sabha चुनाव परिणाम 2024: कांग्रेस के चंडीगढ़ उम्मीदवार मनीष तिवारी ने जीत हासिल की है। उनकी जीत 2504 वोटों से हुई है। नतीजों को काफी देर की बहस के बाद घोषित किया गया। बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन को कुछ शंकाएं थीं। 1 जून को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला के तहत चंडीगढ़ की लोकसभा सीट कांग्रेस को मिली थी। 2014 और 2019 में चंडीगढ़ में बीजेपी के प्रत्याशी किरण खेर ने जीत हासिल की थी।
मनीष तिवारी ने इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को जीत पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने जीत को कार्यकर्ताओं के नाम समर्पित किया। मनीष तिवारी ने कहा, “कार्यकर्ताओं ने अपना चुनाव समझकर लड़ा। यही कारण है कि जीत मेरी नहीं बल्कि कार्यकर्ता की है, जिन्होंने पिछले 45 दिनों में दिन-रात काम किया। जिसकी वजह से आज हमारी जीत हुई है.”
बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर का टिकट काटकर संजय टंडन को उतारा। संजय टंडन ने नतीजे के बाद हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को समर्थन दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष तिवारी को वोट देने की अपील की। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। बीजेपी ने चंडीगढ़ में जीत की हैट्रिक लगाने का अनुमान लगाया था। बीजेपी की आशा को मनीष तिवारी ने तोड़ दिया।कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी ने बीजेपी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
चंडीगढ़ में जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई बीजेपी
उन्होंने बीजेपी के संजय टंडन को 2504 वोटों से कठिन मुकाबले में हराया। नतीजों की आधिकारिक घोषणा देरी से होने पर कर्मचारी नाराज हो गए। मनीत तिवारी इंडिया गठबंधन के मानकों पर पूरा उतरने में सफल रहे थे. नतीजों की घोषणा से पहले मनीष तिवारी का बड़ा बयान सामने आया था.
नतीजों से पहले मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया
उनका कहना था कि मंगलवार हनुमान का दिन है। कांग्रेस प्रत्याशी ने अटकलों के बाजार में शामिल होने से इंकार कर दिया था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में किरण खेर ने कांग्रेस सांसद पवन कुमार बंसल को शिकस्त दी थी.। कांग्रेस के पवन कुमार बंसल ने चंडीगढ़ लोकसभा में लगातार तीन बार जीत का परचम लहराया था.



