16 साल बाद री-रिलीज हुई प्रभास की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, चौंका देगा ओपनिंग डे का कलेक्शन

भले ही बॉलीवुड ऑडियंस से प्रभास का इंट्रोडक्शन बाहुबली फिल्म के बाद हुआ लेकिन उस समय तक भी वे साउथ इंडस्ट्री में सक्रिय थे और जाना-माना नाम बन चुके थे.
एक्टर ने इस दौरान उस समय की लीडिंग एक्ट्रेस के साथ कई रोमांटिक फिल्में कर ली थीं.
इसी में से एक फिल्म डार्लिंग भी थी जिसे अब फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है.
साउथ फिल्मों के दिग्गज सुपरस्टार प्रभास का सिनेमाघरों में जलवा नजर आ रहा है. हालांकि उनकी कोई नई फिल्म इस समय रिलीज नहीं हुई है बल्कि एक पुरानी फिल्म है जिसे री-रिलीज किया गया है. इस फिल्म का नाम डार्लिंग है और इसका जलवा दुनियाभर के सिनेमाघरों में देखने को मिल रहा है. 16 साल के बाद इस फिल्म को री-रिलीज किया गया है जो सिनेमाघरों में पसंद की जा रही है. फिल्म को ओपनिंग डे पर काफी फायदा मिला और इसका कलेक्शन चौंकाने वाला है.
प्रभास की फिल्म डार्लिंग के बॉक्स ऑफिस की ओर रुख करें तो इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक री-रिलीज के पहले दिन 7.59 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म के इस कलेक्शन को अच्छा माना जा रहा है. खास बात ये है कि फिल्म का कलेक्शन ऐसे ही इतना नहीं पहुंचा है. इसने विदेशों में भी काफी अच्छी कमाई कर के दिखाई है. लेकिन जरा सोचिए कि अगर फिल्म ने गुरुवार के दिन ही इतनी कमाई कर ली है तो ऐसे में शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हड़कंप मचा देगी.
रिलीज के वक्त रही थी हिट
डार्लिंग फिल्म जब साल 2010 में रिलीज हुई थी तो उस दौरान भी इस फिल्म का जलवा देखने को मिला था. विभिन्न रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने इस दौरान 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और ये हिट रही थी. वहीं अब तो ऐसा लग रहा है कि फिल्म अपने अबतक के लाइफटाइम कलेक्शन को चंद दिनों में ही धूल चटा देगी. इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट काजल अग्रवाल नजर आई थीं. इसका निर्देशन ए करुणाकरण ने किया था और इस फिल्म में मुकेश ऋषि लीड विलेन के रोल में नजर आए थे.
HOMPEAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM



