धर्म

Rahu Astrology: शुभ काम पर निकलते समय पीछे से टोकना क्यों है मना? राहु से जुड़ा है रहस्य

Religious Beliefs: बचपन से ही हमने अपने घरों में बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना है, जब कोई बाहर जा रहा हो, तो पीछे से टोकना या आवाज मत देना. लेकिन अक्सर लोग इसे महज एक पुराना अंधविश्वास मानकर खारिज कर देते हैं. लेकिन भारतीय ज्योतिष शास्त्र और शकुन विज्ञान में इसके पीछे एक बहुत ही गहरा आध्यात्मिक और ज्योतिषीय कारण बताया गया है, जिसका सीधा संबंध छाया ग्रह राहु से है. आइए विस्तार से समझते हैं कि शुभ काम पर निकलते समय टोकना क्यों मना है और इसके पीछे राहु का क्या रहस्य छिपा है.

शुभ काम पर निकलते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ?
भारतीय संस्कृति में किसी शुभ काम के लिए घर से निकलते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखने की परंपरा रही है. माना जाता है कि जब व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकलता है, तो उसका मन शांत और एकाग्र होना चाहिए. इसी वजह से उसे पीछे से रोकने, टोकने या बार-बार आवाज देने से बचने की सलाह दी जाती है. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में पीछे से टोकने को केवल सामान्य व्यवहार नहीं माना गया, बल्कि इसे शकुन-अपशकुन से भी जोड़कर देखा गया है.

राहु से क्यों जोड़ा जाता है पीछे से टोकना?
ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना गया है. इसे भ्रम, दुविधा, या अचानक आने वाली बाधाओं वाली परिस्थितियों से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि राहु का प्रभाव व्यक्ति के मन में भ्रम और अस्थिरता पैदा कर सकता है. ऐसे में शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से अचानक आवाज सुनना या किसी के टोकने पर रुक जाना इसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक असमंजस का प्रतीक माना गया है. इसी कारण कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं में कहा जाता है कि जब व्यक्ति किसी जरूरी या शुभ काम के लिए घर से निकले तो उसे पीछे से नहीं टोकना चाहिए.

राहु को क्यों माना जाता है भ्रम और बाधा का कारक?
ज्योतिष में राहु को छाया ग्रह कहा गया है. इसका कोई भौतिक स्वरूप नहीं है, लेकिन कुंडली में इसका विशेष महत्व माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार राहु व्यक्ति के जीवन में अचानक होने वाले बदलाव, भ्रम, कारक हो सकता है, जिनका अनुमान पहले से लगाना मुश्किल हो. इसी वजह से राहु को कई बार ऐसी घटनाओं से जोड़ा जाता है, जो व्यक्ति के बनते काम को अचानक प्रभावित कर दें. शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से टोकने की परंपरा को भी इसी मान्यता से जोड़कर देखा जाता है.

ये भी पढ़ें: सूर्य से पद तो गुरु से मिलेगी तरक्की, कुंडली के ये 4 ग्रह तय करते हैं आपकी सफलता की दिशा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

इलेक्‍ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Related Articles

Back to top button