टेक्नॉलॉजी

Realme Narzo 80 Lite 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा, 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ कीमत ₹10,000 से कम

स्मार्टफोन ब्रांड Realme भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है।

स्मार्टफोन ब्रांड Realme भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 80 Lite 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह कन्फर्म हो चुका है कि यह फोन भारतीय मार्केट में जल्द दस्तक देगा और इसकी कीमत ₹10,000 से कम हो सकती है। यह फोन कंपनी की लोकप्रिय Narzo 80 सीरीज का हिस्सा होगा।

Narzo 80 सीरीज का नया सदस्य

Realme पहले ही Narzo 80 Pro 5G और Narzo 80x 5G जैसे डिवाइसेज़ लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी Realme Narzo 80 Lite 5G के जरिए इस सीरीज का विस्तार करने जा रही है। इस अपकमिंग फोन के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जो इसके जल्द लॉन्च की पुष्टि करती है।

पावरफुल बैटरी और स्लिम डिजाइन

Realme Narzo 80 Lite: इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिससे एक बार चार्ज करने पर यह फोन एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकेगा। खास बात यह है कि इसमें रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी हो सकता है, जिससे इसे पावर-बैंक की तरह इस्तेमाल करते हुए अन्य डिवाइसेज़ को चार्ज किया जा सकेगा।

इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह फोन स्लिम रहेगा। इसकी मोटाई केवल 7.94mm होगी, जो इसे स्टाइलिश और पोर्टेबल बनाती है।

Realme Narzo 80 Lite| संभावित स्पेसिफिकेशंस

Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, Realme Narzo 80 Lite 5G में हाई-रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जिससे स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा, जो 5G कनेक्टिविटी के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर साइड पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन को दो रंगों – क्रिस्टल पर्पल और ऑनिक्स ब्लैक में लॉन्च किया जा सकता है।

संभावित कीमत

Realme Narzo 80 Lite 5G के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 रखी जा सकती है, जबकि 6GB RAM वेरिएंट को ₹11,999 के डिस्काउंटेड ऑफर पर खरीदा जा सकेगा। इस तरह यह फोन बजट यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आ सकता है।

लॉन्च डेट पर नजर

हालांकि अभी तक Narzo 80 Lite 5G की लॉन्च डेट का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन Amazon पर इसकी मौजूदगी और लिस्टिंग से साफ है कि यह फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है।

Realme Narzo 80 Lite 5G उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट और संतुलित परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसके स्टाइलिश डिजाइन, दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत इसे बजट कैटेगरी में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button