मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा को बेटी के सामने बेइज्जत करने के लिए वसुंधरा कोठारी फिर से जहरीला तीर चलाएगी।

Anupama Spoiler: अनुपमा सीरियल का नवीनतम एपिसोड कई दिलचस्प घटनाओं को प्रस्तुत करेगा। वसुंधरा कोठारी और अनुमपा का फिर एक बार आमना-सामना होगा।

Anupama Spoiler: अनुपमा शो का एक नवीनतम प्रमोशन वीडियो जारी किया गया है। नए एपिसोड में अनुपमा कोठारी मेंशन जाएगी और अपनी बहू किंजल के अपमान का बदला लेगी। वह तोषू और किंजल भी अपने साथ ले जाएगी। दोनों बहुत डरे हुए होंगे और अपनी मां के पीछे चलेंगे। अनुपमा जाकर वसुंधरा कोठारी के सामने मेज पर एक लिफाफा रख देगी और बता देगी कि अब उसका और गौतम का हिसाब खत्म हो गया है। लेकिन घमंडी वसुंधरा इसके बाद भी अनुपमा और उसकी बहू को अपमानित करेगी।

अनुपमाचोरी के पैसे लौटाने जाएगी

अनुपमा को दरवाजे से अंदर आते देखकर मोटी बा पहली बात कहेगी कि अब आप क्या मनहूस खबर सुनाने आई हैं? जवाब में अनुपमा कहेगी कि वसुंधरा जी मनहूस खबर सुनाने नहीं आए हैं। गलती की भरपाई करना हमारा फर्ज बनता है। इसलिए….। यह कहते हुए अनुपमा लिफाफा मेज पर रखेगी और गौतम मोटी बा के इशारे पर यह लिफाफा उठा लेगा। वह इस लिफाफे को खोलते हुए कहेगा कि सबके सामने ही गिन लेता हूं ताकि बाद में किसी को कोई कनफ्यूजन ना हो।

किंजल-अनुपमा को वसुंधरा बेइज्जत करेगी

नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा वहां अपनी बहू की तारीफ करते हुए कहेगी, “यह जो पैसे हैं ना।” यह भी राघव जी और किंजल के बिजनेस प्लान से आया है।वसुंधरा कोठारी अपने घमंड को हल्का कैसे पड़ने दे सकती थी? वह फौरन जवाब देगी, “चोर और क्रिमिनल। आपने टीम बनाई है, अनुपमा जी, सिर्फ किंजल और तोषू ही नहीं वसुंधरा कोठारी अनुपमा को भी बेइज्जत करने में कसर नहीं छोड़ेगी और आर्यन-माही की शादी का जिक्र करते हुए कहेगी कि शादी में भी आप राघव के साथ ही घूमेंगी? सीरियल में आगे और कौन से ट्विस्ट आने वाले हैं?

Related Articles

Back to top button