
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई देशों के राजदूतों से मुलाकात करके पंजाब में निवेश की संभावनाओं को बताया। उनका कहना था कि टेक्स्टाइल के अलावा, फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटीकल, लॉजिस्टिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी में निवेश की बड़ी संभावनाएं हैं। दोनों देशों को इससे लाभ होगा। राज्य का विकास और रोजगार होगा।
बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कई देशों के राजदूतों से मुलाकात की। उसने फिर कहा कि इन देशों ने पंजाब में बड़े निवेश में गहरी रुचि दिखाई है। राजदूतों के साथ बैठकों में, मुख्यमंत्री ने पंजाब को बहुत सारे अवसरों वाला बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब, जो देश का औद्योगिक केंद्र है, में निवेश करने से कंपनियों को काफी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि विदेशी कंपनियों को बढ़िया बुनियादी ढांचे, बिजली, उत्कृष्ट मानवीय संसाधन, बेहतर औद्योगिक और कामकाज वातावरण से भरपूर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कंपनियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार नए विचारों और खोजों के लिए हमेशा खुली है, जो औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे।
राजदूत ऑस्ट्रेलिया और यूके से सहयोग
मुख्यमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के राजदूत फिलिप ग्रीन के साथ एक बैठक में पंजाब और ऑस्ट्रेलिया की इकोनोमी को और मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि पंजाब में खेल, पशुपालन, कृषि, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में निवेश की बड़ी संभावना है। श्रीमान मान ने ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को राज्य में निवेश करने का न्योता देते हुए कहा कि यह पंजाब और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए फायदेमंद होगा।
मुख्यमंत्री ने यूके के राजदूत एलेक्स एलिस से मुलाकात करते हुए कहा कि यूके और पंजाब में एग्री-फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं, जिसमें सूअर पालन, पोल्ट्री, वेल्यु एडिड डेयरी उत्पाद, फलों के जूस, आलू, फूड पैकेजिंग और रैडी टू इट/कंफैकशनरी उत्पाद शामिल हैं। उनका कहना था कि फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और रासायनिक क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग यूके और पंजाब को भी फायदा दे सकता है। उन्होंने यूके के विश्वविद्यालयों को पंजाब में एक कैम्पस बनाने का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री ने ब्राजील के राजदूत केनेथ एच. दा नोबरेगा के साथ एक मीटिंग में कहा कि ब्राजील की कंपनियों ने एग्रो फूड प्रोसेसिंग, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों, लॉजिस्टिकस, सूचना और प्रौद्योगिकी और रसायनों जैसे क्षेत्रों में निवेश की बड़ी संभावना है. उन्होंने कहा कि ब्राजील की कंपनियां राज्य में निवेश करके बहुत लाभ उठा सकती हैं. राज्य में उपजाऊ जमीन के इलावा हुनरमंद और मेहनती श्रम शक्ति उपलब्ध है.
स्पेन के राजदूत से चर्चा
मुख्यमंत्री ने स्पेन के राजदूत जोस मारिया रिदायो से चर्चा करते हुए बताया कि पंजाब स्टील और लोहे के उत्पादों, बासमती चावल, एग्रो-कैमीकल्स, सूती कपड़े, मेकअप और अन्य महत्वपूर्ण उत्पादों को स्पेन को निर्यात करता है। इन निर्यातों की कुल राशि 510.35 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन, एरोस्पेस और रक्षा, ऊर्जा के नवीन और नवीकरणीय स्रोत, सूचना और प्रौद्योगिकी, और कार और मोबाइल कंपनियों में निवेश की बड़ी संभावना है।
मलेशिया के राजदूत से वार्ता
मलेशिया के राजदूत दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल के तौर पर उभरा है और राज्य सरकार पहले ही बड़े स्तर पर पर्यटन को उत्साहित कर रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब और मलेशिया के दरम्यान रणनीतिक साझेदारी पर्यटन के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध हो सकती है. इसी तरह उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में निर्माण, सूचना और प्रौद्यौगिकी, ऊर्जा और कृषि और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में भी निवेश की बड़ी संभावना है.
नीदरलैंड की राजदूत से मुलाकात
नीदरलैंड की राजदूत मेरी लुईसा गेराडज़ के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जान कर ख़ुशी हुई कि नीदरलैंड भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ.डी.आई.) में चौथा सबसे बड़ा देश है. उन्होंने कहा कि नीदरलैंड की कंपनियां पहले ही पंजाब में निवेश कर चुकी हैं और उन्होंने अक्तूबर 2023 में विविधा इंडस्टरियल पार्क, राजपुरा में डी ह्यूज फैक्ट्री का नींव पत्थर रखने की रस्म भी अदा की थी.



