राज्यमध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav ने राष्ट्रीय खेल: 2025 में प्रदेश के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर दी बधाई

CM Mohan Yadav ने राष्ट्रीय खेल: 2025 पदक जीतने पर दी बधाई

CM Mohan Yadav ने उत्तराखंड में आयोजित 38 वें राष्ट्रीय खेल: 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी शिवानी नंदनलाल पवार को 50 किग्रा रेसलिंग में स्वर्ण पदक, 90 किग्रा जूडो में ब्रहृम वत्स को स्वर्ण पदक, कयाकिंग और कैनोइंग खेल के सी वन 1000 मीटर इवेंट में अरविंद वर्मा को रजत पदक और 63 किग्रा जूडो में हिमांशी टोकर को रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

CM Mohan Yadav  ने मध्यप्रदेश महिला टीम की खिलाड़ियों रमा सोनकर, कनकश्री धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव को मॉडर्न पेंटाथलॉन बैथले प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए CM Mohan Yadav कहा कि प्रदेश की बेटियों की इस अद्वितीय सफलता पर प्रदेशवासियों को गर्व है। बेटियों की यह सफलता राज्य की आने वाली खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा देगी।

CM Mohan Yadav ने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीत कर राज्य को गौरवान्वित किया है। CM Mohan Yadav ने कहा खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि अभिनंदनीय है। उनका लक्ष्य है कि खिलाड़ियों को सफलता की राह पर निरंतर गतिमान रहना चाहिए।

Related Articles

Back to top button