
महिला सम्मान योजना: अरविंद केजरीवाल ने खुद कुछ महिलाओं के घर जाकर पूरी प्रक्रिया बताई और उनका नामांकन करवाया।
महिला सम्मान योजना: दिल्ली में सोमवार, 23 दिसंबर से महिला सम्मान योजना में आवेदन करना शुरू हो गया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद कुछ महिलाओं के घर जाकर पूरी प्रक्रिया बताई और उनका नामांकन करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी भी उपस्थित थीं।
महिलाओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना के तहत मासिक एक हजार रुपये मिलेंगे। आपका वादा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर यह राशि बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति महीने होगी।
बीजेपी पर अरविंद केजरीवाल का हमला
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी दिल्ली में झूठ बोल रही है। ये लोग सिर्फ गालियां दे रहे हैं। मैंने बिजली, पानी और बस को निःशुल्क किया। पैसे का इंतजाम करके सभी वायदे पूरा करूँगा।
वीडियो में पूरी प्रक्रिया देखें
आज से दिल्ली की सभी माताओं-बहनों और बेटियों के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। https://t.co/qk9a2STLx1
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 23, 2024
मुख्यमंत्री महिला सम्मान निधि की योग्यता
इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। वह दिल्लीवासी होना चाहिए और वोटर होनी चाहिए। वर्तमान या पिछले सरकारी कर्मचारी (केंद्रीय, राज्य या एमसीडी) नहीं होनी चाहिए। महिला काउंसलर, एमपी या एमएलए भी पात्र नहीं होंगी।
अगर कोई महिला पिछले वित्तीय सत्र में अपना इनकम टैक्स भर चुकी है, तो वह पात्र नहीं होगी। दिल्ली सरकार की कोई भी पेंशन स्कीम, जैसे ओल्ड ऐज पेंशन, विडो पेंशन या डिसएबिलिटी पेंशन, का लाभ लेने वाली महिलाएं पात्र नहीं होंगी। इसके अलावा, 18 वर्ष से अधिक की हर महिला को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का पत्र मिलेगा।
For more news: Delhi



