
संगरुर (निस) :
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने किसानों और अन्नदाताओं पर अमानवीय अत्याचार को देश के खिलाफ अपराध बताया है। स्पीकर संधवां आज सरकारी राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती किसानों का हाल जानने पहुंचे थे. उन्होंने सरकारी अस्पतालों में किसानों के इलाज के बारे में भी जानकारी ली, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि इस शान्तिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर घायल किसानों, पत्रकारों और अन्य लोगों को मुफ्त चिकित्सा दी जा रही है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किसानों की मांगें बिल्कुल सही हैं और केंद्र को उनकी बात सुननी चाहिए और उनका तुरंत समाधान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार दोनों को किसानों पर होने वाले अत्याचार को तुरंत रोकना चाहिए।