स्वास्थ्य

Yoga For Children: समर वैकेशन में बच्चों को रोज कराएं योग, देश के बच्चों की सेहत खराब होती जा रही है

Yoga For Children: आप भी अपने बच्चे की सेहत को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने बच्चे के डेली रूटीन में स्वामी रामदेव द्वारा बताई गई कुछ टिप्स को जरूर शामिल करना चाहिए।

Yoga For Children: बचपन में गर्मी की छुट्टियों से पहले, सभी बच्चे स्कूल से बाहर दौड़ते थे जब घंटी बजती थी। खुशी का आलम बिल्कुल अलग था। वजह साफ होती थी, अगले डेढ़ महीने जल्दी न उठने की टेंशन, न होमवर्क की चिंता, बस खेलकूद और मजा ही मजा। बच्चे अक्सर समर वैकेशन से पहले ही योजना बनाने लगते थे, जैसे कि नानी के साथ खेलने, एक्टिविटीज करने या खेलने के लिए जाना। वहाँ, सुबह होते ही कुछ बच्चे पहाड़ों में खुले आसमान में खेलने निकल जाते थे और पूरा दिन हरे-भरे पेड़-पौधों और मैदानों में मस्ती करते रहते थे। लेकिन शहरों में इसी बात की सबसे अधिक कमी हो रही है। बच्चे स्कूल में हो या समर में खेलने नहीं निकलते और अधिकांश समय अपने मोबाइल फोन, गेम और लैपटॉप पर ही रहते हैं।

यही वजह है कि बच्चों को लेकर जो रिपोर्ट आ रही है। देश में 45% बच्चे ओवरवेट हैं, 28% खेल नहीं करते और 67% एक घंटे से भी कम बाहर खेलते हैं। यही नहीं, भारत में बच्चों की लंबाई दुनिया में सबसे कम है। देश के बच्चे दुनिया में मोटापे के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, 30 प्रतिशत से अधिक लोगों की पास की नजर कमजोर है। डायबिटीज-हाइपरटेंशन, रूमेटाइड आर्थराइटिस, थायरॉइड जैसी घातक बीमारियाँ उस उम्र में होती हैं जब शरीर सुपरफिट होना चाहिए। इसलिए आज हमें बच्चों की ग्रोथ बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें इन बीमारियों से बचाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि बच्चों पर बीमारी का बोझ उम्र के साथ न बढ़े। कई स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं, तो इस समर वैकेशन में क्या प्लान बनाएं ताकि बच्चों की हाइट-वेट ही नहीं, ओवरओल ग्रोथ शानदार रहे। आइए स्वामी रामदेव से इसी मुद्दे पर बात करते हैं।

हाइट के फैक्टर

  • जेनेटिक
  • न्यूट्रिशन
  • वर्कआउट
  • ग्रोथ हॉर्मोन
  • इम्यूनिटी
  • नींद का पैटर्न
  • पॉश्चर
  • भारत में एवरेज हाइट कम हो रही है
  • देश के 30% बच्चों को मायोपिया की दिक्कत

बच्चों की ग्रोथ पर असर, क्या हैं फैक्टर?

  • जंकफूड की आदत
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी
  • न्यूट्रिशंस की कमी
  • गैजेट्स का इस्तेमाल

ज्यादा स्क्रीन टाइम, बच्चे परेशान

  • अटेंशन-डेफिसिट
  • हाइपरएक्टिविटी
  • खराब कंसंट्रेशन
  • कमजोर नजर
  • ग्रोथ पर असर
  • ऑटिज्म

बढ़ता स्क्रीन टाइम, कितना खतरनाक?

  • ब्रेन पर असर
  • चिड़चिड़ापन
  • गुस्सा
  • डिप्रेशन
  • तनाव
  • शरीर कमजोर
  • हड्डियां कमजोर
  • हाइट पर असर
  • मांसपेशियां कमजोर
  • मोटापा

देशों की एवरेज हाइट

  • भारत – 5’5”
  • अमेरिका – 5’9”
  • ब्रिटेन – 5’10”
  • ऑस्ट्रेलिया – 5’11”

बच्चे बनेंगे ऑलराउंड

  • फिट बॉडी
  • मजबूत इम्यूनिटी
  • शार्प माइंड
  • अच्छा कंसंट्रेशन
  • तेज मेमोरी

हाइट बढ़ाने के टिप्स

  • 30 मिनट योग करें
  • जंकफूड बंद कर दें
  • आधा घंटा धूप में बैठें
  • फल-हरी सब्जियां खाएं
  • आउटडोर गेम खेलें

बच्चों में मोटापा, कैसे करें कंट्रोल?

  • घर पर बना खाना दें
  • फल-सब्जी की मात्रा बढ़ाएं
  • जंकफूड बंद कर दें
  • वर्कआउट-योग कराएं

ग्रोथ अच्छी होगी, जब ये करेंगे

  • स्क्रीन टाइम कम रखें
  • सुबह जल्दी उठें
  • रात में समय से सोएं
  • टाइम टेबल बनाएं
  • 30 मिनट वर्कआउट

कैल्शियम बढाएं, क्या खाएं?

  • दूध-शतावर
  • केले का शेक
  • खजूर-अंजीर शेक

Related Articles

Back to top button