Teacher Bharti : चंडीगढ़ में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं? जानें कब और कैसे आवेदन करें

Teacher Bharti : चंडीगढ़ देश की पहली योजनाबद्ध नगरी है। कई लोगों को यहाँ रहने और काम करने का सपना होता है। अगर आप भी चंडीगढ़ सरकार में काम करना चाहते हैं, तो आपके पास मौका है। चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने नर्सरी टीचर (NTT) पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार, नर्सरी टीचर की भर्ती के लिए आवेदन 10 जनवरी को शुरू होंगे और 5 फरवरी 2024 को समाप्त होंगे। अगर कोई 5 फरवरी तक फॉर्म नहीं भर पाता है, तो वह आठ फरवरी तक फॉर्म भर सकता है, लेकिन लेट फीस के साथ।
चंडीगढ़ प्रशासन ने एक सूचना जारी की है कि नर्सरी शिक्षकों के लिए कुल सौ रिक्तियां हैं। जिसमें से 45 सीटें जनरल, 27 ओबीसी, 18 एससी और 10 EWS के लिए आरक्षित हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.chdeducation.gov.in/ पर जाकर आवेदन करें।
नर्सरी टीचर पर के लिए योग्यता
शिक्षण: चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में नर्सरी शिक्षक बनने के लिए 12वीं क्लास से 50% मार्क्स पास होना चाहिए। साथ ही, कम से कम दो साल का बीएड नर्सरी कोर्स नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से किया होना चाहिए. प्री स्कूल एजुकेशन, अर्ली चाइल्डहुड प्रोग्राम या नर्सरी टीचर एजुकेशन में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
उम्र : 1 जनवरी 2023 को उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को नियम के अनुसार अधिम उम्र सीमा में रियायत मिलेगी.
सैलरी कितनी मिलेगी ?
नर्सरी टीचर (NTT) को प्रति माह सैलरी पे स्केल 9300-34800 मिलेगा, साथ ही ग्रेड पे 4200 (लेवल-6)।
चंडीगढ़ नर्सरी टीचर भर्ती नोटिफिकेशन
सेलेक्शन प्रोसेस
नर्सरी टीचर पद पर चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जिसमें 150 ऑब्जेक्टिव प्रकार के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। Exam pass के लिए कम से कम 40% मार्क्स लाना होगा। Exam दो घंटे तीस मिनट का होगा। इस टेस्ट में दस विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग एबिलिटी एवं अरिथमैटिक, टीचिंग एप्टीट्यूड एवं पेडॉगाजी, इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, पंजाबी भाषा, हिंदी भाषा, अंग्रेजी, मैथमेटिक्स, जनरल साइंस और सोशल साइंस सब्जेक्ट्स शामिल हैं। हिंदी में दस प्रश्न पूछे जाएंगे। अन्य सभी से 15 से 15 प्रश्न।
परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर दसवीं कक्षा का होगा। यह भी महत्वपूर्ण है कि इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगा। गलत उत्तर से 0.25 नंबर, या एक चौथाई मार्क्स कटेगा। परीक्षा का पेपर हिंदी और अंग्रेजी में होगा। सिर्फ भाषा संबंधी अनुभाग में पूछे गए प्रश्न उसी भाषा में होंगे। फाइनल सेलेक्शन परीक्षा में मिले मार्क्स के आधार पर बनाया जाएगा।



