Uric Acid Diet: इन चीजों को खाना बहुत फायदेमंद, यूरिक एसिड को नियंत्रित करते हैं

Uric Acid Diet: यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है। यही कारण है कि अगर आप भी इस बीमारी को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो अपने घर में उपलब्ध इन कुछ चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
Uric Acid Diet: शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता गाउट की समस्या को जन्म दे सकती है। शरीर में प्यूरिन टूटने पर यूरिक एसिड निकलता है। जिससे व्यक्ति के शरीर में स्थान-स्थान पर दर्द होने लगता है। यूरिक एसिड का लेवल बढ़ने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इनमें मुख्य रूप से गाउट, दिल की बीमारी और किडनी की समस्याएं शामिल हैं। यही कारण है कि अगर आप भी इस बीमारी को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो अपने घर में उपलब्ध इन कुछ चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए इन चीजों का सेवन करें:
सेब का सिरका: सेब के सिरके में कई विटामिन, एंजाइम, प्रोटीन और फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं। शरीर को यूरिक एसिड से मुक्त करने के लिए यह एक प्राकृतिक क्लीनर और डिटॉक्सीफायर है। इसमें मौजूद एसिड यूरिक एसिड को तोड़ देता है। 1 चम्मच सेब सिरका एक गिलास पानी में मिलाएं। अब इस घोल को दो या तीन बार हर दिन पिएं।
जैतून का तेल: जैतून का तेल यूरिक एसिड को कम करने में बहुत प्रभावी है। वास्तव में, जैतून का तेल विटामिन ई, आयरन, ओमेगा 3, फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स में समृद्ध है, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं। जैतून का तेल घी या किसी अन्य तेल की जगह सब्जियों को बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
नींबू है फायदेमंद: नींबू शरीर में अल्कलाइन के प्रभाव को बढ़ाकर यूरिक एसिड को कम करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू का रस लें। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।