धर्म

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का दान करें, बिगड़ी बात बन जाएगी

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या को पूजा-पाठ और दान करना बहुत शुभ है। इस दिन राशि अनुसार क्या दान करने से आपको लाभ मिल सकता है?

Vaishakh Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वैशाख की अमावस्या 27 अप्रैल को है। इस दिन दान-ध्यान और पितृपूजन करना भी शुभ रहता है। यह दिन है जब आप यथासंभव कुछ दान करके जीवन में खुशी और समृद्धि पा सकते हैं। वैशाख अमावस्या पर दान करने से आपके पिता प्रसन्न होंगे और ईश्वार भी आप पर आशीर्वाद देंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों को किन चीजों का दान इस दिन करना चाहिए।

वैशाख अमावस्या 2025 दान

हिंदू शास्त्रों में दान का महत्व बताया गया है। दान करने से आपके पाप कर्म मिट जाते हैं और आपके पूर्वजों और आने वाली पीढ़ियों को भी पुण्य मिलता है। वहीं अमावस्या जैसी शुभ तिथियों पर दान करने का महत्व राशि के अनुसार और अधिक बढ़ जाता है।

राशि अमावस्या दान

मेष: पानी, शरबत, ठंडी तासीर की चीजों का दान।

वृषभ: जरुरतमंद लोगों को धन और अन्न का दान।

मिथुन: गन्ने का रस और शीतल जल का दान।

कर्क: सफेद खाद्य पदार्थों और यथासंभव धन का दान।

सिंह: गुड़, चना, शहद का दान आप कर सकते हैं।

कन्या: घी में बने हरे भोज्य पदार्थ का दान।

तुला: ब्रह्माणों को भोजन कराएं और जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान।

वृश्चिक: आप गुड़, लाल कपड़े आदि का दान कर सकते हैं।

धनु: मिठाई, केला और पीले वस्त्रों का दान।

मकर: काली उड़द, तिल आदि का दान आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ: धन और जूते-चप्पलों का दान आप कर सकते हैं।

मीन: शीतल जल, और पीले खाद्य पदार्थों का दान।

वैशाख अमावस्या के दिन आप सुबह या फिर शाम के समय इन चीजों का दान कर सकते हैं। इस दिन आपको भी कुछ समय ध्यान देना चाहिए। अमावस्या के दिन किए गए ध्यान से आपको पारलौकिक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button