Vaishakh Month 2025 Date: वैशाख महीना कब शुरू होगा? सही तिथि और इसके महत्व को यहाँ जानें

Vaishakh Month 2025 kab hai: हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख चैत्र के बाद आता है। वैशाख को धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत पवित्र माना जाता है। आइए जानें कि वैशाख महीना कब से शुरू होता है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।
Vaishakh Month 2025 kab se shuru hai: हिंदू कैलेंडर में हर महीने का अलग महत्व है, लेकिन वैशाख को सबसे पवित्र और शुभ माह माना जाता है। वैशाख हिंदू कैलेंडर का दूसरा महीना है। इस महीने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण है। वहीं, वैशाख माह भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय माना गया है.।
वैशाख में पवित्र नदी में स्नान करने और दान करने से अनंत पुण्य मिलता है। इस महीने में सबसे अधिक भगवान श्रीकृष्ण, विष्णु और परशुराम की पूजा की जाती है। इस लेख में वैशाख महीना कब शुरू हो रहा है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।
वैशाख महीना कब शुरू होगा?
इस बार वैशाख 14 अप्रैल से 13 मई 2025 तक चलेगा। इस महीने को विशाखा नक्षत्र से संबंधित होने के कारण वैशाख कहा जाता है। स्कंद पुराण में वैशाख को “माधव मास” कहा गया है, क्योंकि यह पुण्यार्जन मास है। जो भगवान कृष्ण का एकमात्र नाम है
यह महीना वैशाख क्यों कहा जाता है?
वैशाख महीने को विशाखा नक्षत्र के कारण वैशाख कहते हैं। विशाखा नक्षत्र का स्वामी देवता इंद्र और गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस महीने में स्नान-दान, व्रत रखना और पूजा-पाठ करना अनिवार्य है। धार्मिक मत है कि वैशाख महीने में दान करने से मिलने वाला पुण्य कभी नहीं थमता।
वैशाख माह का क्या महत्व है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह की विशेषता यह है कि इस माह के अधिपति भगवान विष्णु माने गए हैं और इसमें उनकी पूजा की जाती है. इस पूरे माह में तुलसी के पत्तों का उपयोग भगवान विष्णु की पूजा में किया जाता है. वैशाख मास में भगवान कृष्ण और परशुराम की पूजा करने का विधान भी है. इसके अलावा, इस महीने में गीता का पाठ करना लाभकारी माना गया है. वैशाख मास में श्री बांके बिहारी जी के चरण दर्शन भी होते हैं. इस प्रकार धार्मिक दृष्टि से वैशाख का महीना बहुत खास होता है.