Vastu Tips: तुलसी के पास इन पांच चीजों को भूलकर भी न रखें; धन और सेहत को बर्बाद कर देंगे

Vastu Tips: तुलसी को बहुत पवित्र पौधा माना जाता है। इसे रखने का भी एक स्थान होता है। तुलसी को वास्तु में भी रखने के नियम हैं। वहीं अगर आप माता तुलसी के पास ये पांच चीजें रखते हैं तो बर्बादी आपके घर…और पढ़ें
Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय और पवित्र है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के आसपास कुछ चीजें रखने से बचें? वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के आसपास कुछ चीजें रखने से धन-दौलत और प्रगति में बाधा आती है। वास्तुशास्त्री अनिल शर्मा उन पांच चीजों का जिक्र कर रहे हैं, जिसे तुलसी के पास नहीं रखते।
कूड़ेदान
तुलसी के चारों ओर कूड़ेदान रखना सबसे अशुभ है। तुलसी को साफ और स्वच्छ जगह पसंद है, और कूड़ेदान रखना नकारात्मक ऊर्जा प्रसार करता है। इससे घर दरिद्रता और धन की हानि होती है।
जूते और चप्पल
तुलसी के पास जूते-चप्पल भी नहीं पहनना चाहिए। जूते-चप्पल को अशुद्ध माना जाता है और इन्हें तुलसी के पास रखने से तुलसी की शुद्धता कम होती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है।
कांटेदार पौधे
तुलसी के आसपास कैक्टस जैसे कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जो घर में तनाव और अशांति पैदा करते हैं। इससे समृद्धि और धन में भी बाधा आती है।
शिवलिंग
तुलसी के पास शिवलिंग भी नहीं रखना चाहिए। तुलसी और शिवलिंग दोनों पवित्र और पूजनीय हैं, लेकिन इन्हें एक साथ नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा और धन की हानि होती है।
मांस और मदिरा
तुलसी के आसपास मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। तुलसी को सात्विक और पवित्र स्थान पसंद है, और मांस और मदिरा खाने से उसकी पवित्रता कम हो जाती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है।
उपाय:
तुलसी के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें.
तुलसी को नियमित रूप से जल अर्पित करें और उसकी पूजा करें.
तुलसी के आसपास सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली चीजें जैसे फूल, दीपक आदि रखें.
तुलसी के पौधे को घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाएं.