Vastu Tips For Home: इन बातों का घर में ध्यान रखना चाहिए, जानिए वास्तु के अनुसार किचन और बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए

Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यताओं के अनुसार घर की सही वास्तु जीवन को खुशियों, सुख, समृद्धि और खुशहाली देती है।
Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यताओं के अनुसार घर की सही वास्तु जीवन को खुशियों, सुख, समृद्धि और खुशहाली देती है। वहीं, वास्तु दोष होने पर जीवन में कई समस्याएं आती हैं। आइए जानते हैं, वास्तुशास्त्र के अनुसार घर कैसा होना चाहिए…
स्नान घर– वास्तुशास्त्र के अनुसार स्नान घर पूर्व दिशा में होना चाहिए। पानी की टंकी, शॉवर और बाथरूम का वाशबेसिन पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।
किचन- किचन को आग्नेय (पूर्व-दक्षिण) दिशा में बनाना वास्तुशास्त्र के अनुसार शुभ है। गृहिणी का मुख हमेशा खाना बनाते समय उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। डाइनिंग टेबल को पश्चिम की ओर रखना चाहिए।
बैडरूम- बेडरूम वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में होना चाहिए। बेडरूम में देवताओं की चित्र नहीं होनी चाहिए। बेडरूम ईशान या आग्नेय कोण में नहीं होना चाहिए।
तिजोरी- वास्तुशास्त्र के अनुसार तिजोरी उत्तर में होनी चाहिए।
मंदिर- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर का मंदिर ईशान कोण में बनाना चाहिए। यह दिशा शिव की है। साथ ही मूर्ति को पूर्व-उत्तर दिशा में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा में कोई पूजा घर नहीं होना चाहिए। मंदिर के आसपास टॉयलेट और बाथरूम नहीं होना चाहिए।
बाथरूम- बाथरूम को वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम (नैऋत्य कोण) में बनाना चाहिए। मंदिर के आसपास टॉयलेट और बाथरूम नहीं होना चाहिए।
स्टोर रूम- स्टोर रूम को वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व और ईशान दिशा में बनाना चाहिए।
स्टडी रूम– वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण और पश्चिम दिशा और पश्चिम दिशा में स्टडी रूम होना चाहिए।



