स्वास्थ्य

Walk Beneifits: 60 मिनट चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है और सेहत के क्या फायदे होते हैं? एक्सपर्ट से जानें 

Walk Beneifits: वॉक करना आपको वजन कम करने में भी मदद करता है और कई बीमारियों से बचाता है। क्या आप जानते हैं कि 60 मिनट चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है और इसके क्या लाभ हैं?

Walk Beneifits: रोजाना चलना (Walking) करना सेहतमंद होने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह वजन कम करने के अलावा कई बीमारियों से बचाव भी करता है। क्या आप जानते हैं कि 60 मिनट चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है और इसके क्या लाभ हैं? फोर्टिस अस्पताल, फरीदाबाद में निदेशक-न्यूरोलॉजी डॉ. विनीत बंगा बता रहे हैं कि एक घंटे या 60 मिनट चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है और इससे सेहत को क्या लाभ मिलता है।

60 मिनट चलने से कितनी कैलोरी बर्न है?:

चले जाने से बर्न होने वाली कैलोरी कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे कि आपकी बॉडी वेट, वॉकिंग की स्पीड और टेरेन (सतह का प्रकार)। औसतन:

धीमी गति (3-4 किमी/घंटा): 60 मिनट में 200-250 कैलोरी बर्न होती है।

मध्यम गति (5-6 किमी/घंटा): 60 मिनट में 300-400 कैलोरी बर्न होती है।

तेज चाल (7-8 किमी/घंटा): 60 मिनट में 500-600 कैलोरी बर्न हो सकती है।

हर दिन छह घंटे चलने के स्वास्थ्य लाभ:

वजन घटाने में मदद करता है: तेजी से चलने से शरीर कैलोरी बर्न कर वजन नियंत्रित रखता है और मोटापे का खतरा कम होता है।

दिल को मजबूत बनाता है: हर दिन 60 मिनट चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

डायबिटीज नियंत्रित करता है: वॉकिंग शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

मेंटल हेल्थ के लिए लाभदायक: चलने से एंडोर्फिन हार्मोन ब्रेन में रिलीज होता है, जो तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करता है। यह मन को शांत और केंद्रित रखता है।

हड्डियों और जोड़ों को लाभ: वॉकिंग हड्डियां मजबूत करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम करता है। यह भी जोड़ों और घुटनों का दर्द कम करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: नियमित रूप से टहलने से शरीर का रोग प्रतिरोधक तंत्र (इम्यून सिस्टम) मजबूत होता है, जो सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बचाता है।

कैसे बनाएं वॉकिंग को आदत?

हर दिन 30 से 60 मिनट तक टहलें।

शुरुआत में धीमी गति से करें, फिर स्पीड को धीरे-धीरे बढ़ाएं।

मॉर्निंग वॉक को प्राथमिकता दें, इससे ताजगी महसूस होगी।

पार्क या नेचुरल एरिया में चलने की कोशिश करें, इससे मन भी शांत रहेगा।

अगर ज्यादा देर तक चलना मुश्किल हो तो ब्रेक लेकर वॉक करें।

Related Articles

Back to top button