बालिका वधू की पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर फैशन में भी एक नंबर हैं। उन्हें साड़ी पहनना बहुत अच्छा लगता है। उनके साड़ी लुक्स ट्रेंडी होते हैं
अविका ने येलो ब्लाउज पर पर्पल कलर की लाइनिंग साड़ी कैरी की है। इस तरह की साड़ी किसी भी पार्टी में आप पहन सकती हैं।
गोल्डन कलर की ऑर्गेन्जा साड़ी कैरी अविका ने पहनी है। इस तरह की साड़ी किसी पार्टी के लिए बेस्ट रहेगी
एक्ट्रेस ने सिल्वर लाइनिंग वाली ब्लैक बनारसी साड़ी कैरी की है। इसके साथ उन्होंने माथापट्टी स्टाइल की है
ऑफ व्हाइट साड़ी में अविका कमाल दिख रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने खूबसूरत ब्लाउज कैरी किया है और पल्ले को पीछे से स्टाइल किया है।
अविका ने ब्लैक कलर की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी को उन्होंने सिंपल ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है
एक्ट्रेस ने व्हाइट-ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी है। गर्मियों में इस तरह की साड़ियां अच्छी लगेंगी
प्लेन रेड साड़ी अविका ने सिंपल तरीके से स्टाइल की है। इस पर उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।
प्रिंटेड स्टाइल में अविका ने सुंदर साड़ी पहनी है। इस पर उन्होंने लॉन्ग स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है
जरी डिजाइन वाली ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी में अविका खूबसूरत लग रही है। मैचिंग ब्लाउज और साइड हेयर लुक अच्छा लग रहा है