प्राकृतिक वाष्पीकरण के कारण मटके का पानी ठंडा करता है। यह शरीर का तापमान नियंत्रित करता है, जिससे हीटस्ट्रोक होने से बचता है।
मिट्टी के मटके में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स, जैसे कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम, पानी में घुलकर हड्डियों, मांसपेशियों और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं।
मटके का पानी अपच, कब्ज और एसिडिटी को कम करके शरीर का पीएच संतुलन बनाए रखता है।
मटके का पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है, जिससे किडनी और लिवर स्वस्थ रहते हैं।
मटके के पानी में मौजूद मिनरल्स बालों को मजबूत करते हैं और त्वचा को चमक देते हैं।
बैक्टीरिया और अशुद्धियों को मटके का पानी बाहर निकालता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
पानी भरने के लिए हमेशा शुद्ध मिट्टी का मटका ही खरीदें। सीमेंट मटका खरीदने से बचें।
हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा, सिरका, या नींबू के छिलके से मटके को धोकर बैक्टीरिया को बाहर निकाल दें।
हमेशा मटके को छायादार और हवादार जगह पर रखें। ऐसी जगह चुनें जहां सीधी धूप नहीं आती।