दीपिका पादुकोण के 9 सबसे स्टाइलिश इयररिंग्स लुक्स

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अच्छी अदाकारा होने के साथ फैशन क्वीन भी हैं। उनके लुक्स के साथ इयररिंग्स डिजाइंस भी खूबसूरत होते हैं।

दीपिका ने लटकन स्टाइल में स्टोन इयररिंग्स कैरी किए हैं। इस तरह के इयररिंग्स एथनिक लुक्स पर अच्छे लगते हैं।

सिंपल स्टोन इयररिंग्स आप किसी हैवी आउटफिट्स पर पहन सकती हैं। ये दीपिका ने हैवी गाउन पर कैरी किए हैं।

दीपिका ने सर्कल डिजाइन वाले इयररिंग्स कैरी किए हैं। उन्होंने ये स्टाइलिश पेयर सब्यसाची के फंक्शन में पहने थे।

दीपिका ने साड़ी लुक पर हैवी स्टाइल एमराल्ड स्टोन इयररिंग्स पहने हैं। साड़ी या लहंगे पर ये जचेंगे।

हैवी साड़ी लुक पर दीपिका ने मैचिंग नेकसेट के साथ स्मॉल टॉप्स स्टाइल इयररिंग्स पहने हैं।

फैंसी इयररिंग्स किसी भी आउटफिट्स के साथ जचते हैं। दीपिका ने शिमर साड़ी के साथ स्क्वॉयर इयररिंग्स कैरी किए हैं।

वेस्टर्न आउटफिट पर दीपिका ने गोल्डन इयररिंग्स कैरी किए हैं। इस तरह के पेयर आप भी ट्राई करें।

एक्ट्रेस ने ब्लैक साड़ी के साथ सर्कल टॉप्स स्टाइल पर्ल इयररिंग्स पहने हैं। इस तरह के इयररिंग्स साड़ी पर सुंदर लगेंगे।