विटामिन सी से भरपूर संतरा ग्लोइंग और बेदाग स्किन बनाने में मदद करता है। रोजाना संतरा खाने से कॉलेजन उत्पादन भी बढ़ता है।
केला आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन मिल सकता है। इसमें पोटैशियम होता है, जो अंदर से स्किन को हाइड्रेट करता है और स्किन को सॉफ्ट और ब्राइट बनाता है।
चेहरे पर गुलाबी निखार चाहिए तो अपनी डाइट में अनार को शामिल करें। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाता है और अंदर से ग्लोइंग बनाता है।
एवोकाडो, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स से भरपूर है, स्किन को अंदर से पोषित करता है। ये फाइन लाइंस को कम करके स्किन को मॉइश्चराइज करता है।
फलों का राजा आम भी ग्लोइंग स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए होता है, जो स्किन सेल्स को रिजेनेरेट करने का काम करता है।
सेब में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करते हैं। इससे स्किन को अंदर से पोषण मिलता है और बाहर से स्किन ग्लोइंग बनती है।