पांच होममेड टोनर ड्राई स्किन पर लगाएं

कोई भी सीजन, त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर आपकी रूखी त्वचा है

गर्मी में रूखी त्वचा सफेद दिखती है, जबकि सर्दियों में रूखी त्वचा फटने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि त्वचा को नमी चाहिए।

यदि आपकी स्किन भी ड्राई है, तो टोनर लगाना अनिवार्य है। टोनर त्वचा को हाइड्रेट करने और पीएच को बनाए रखने में मदद करता है।

यहाँ आप कुछ साधारण चीजों से टोनर बना सकते हैं। ये आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होगा और त्वचा ड्राई नहीं दिखेगी। चलिए कुछ टोनर बताते हैं।

गुलाब जल और ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट करने और सॉफ्ट करने के लिए भी काम करते हैं। दोनों को मिलाकर एक टोनर बनाकर लगाएं।

एलोवेरा जेल त्वचा को भी मॉइश्चराइज करता है और उसे नमी देता है। खीरे के रस में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाया जा सकता है।

शहद त्वचा को डीप हाइड्रेट करता है और उसे क्लींज करता है। कैमोमाइल को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा रूखी नहीं होगी।

विटामिन ई कई त्वचा रोगों को दूर करता है। इसमें नारियल पानी मिक्स करें और लगाएं। इस टोनर से स्किन सॉफ्ट और स्मूथ होगी।

बादाम का तेल त्वचा को नरिश करने के लिए भी अच्छा है। बादाम तेल और दूध को मिलाकर रुई से चेहरे पर लगाएं। यह भी स्किन को ड्राई नहीं करेगा।

इन सभी चीजों को लगाने से कोई नुकसान नहीं है लेकिन लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। सेंसिटिव स्किन पर इन्हें अप्लाई न करें।