कब्ज से लेकर हेयर फॉल या टैनिंग, हर समस्या से निजात दिलायेगा बादाम तेल

बादाम को बेहद ताकतवर नट माना जाता है, क्योंकि इसमें गुड फैट्स ओमेगा 3 से लेकर विटामिन ई, बी, बी2, कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं 

रोजाना बादाम का सेवन दिल और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखने के लिए फायदेमंद माना गया  

वहीं बादाम का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है. इशके इस्तेमाल से आप कई हेल्थ और स्किन प्रॉब्लम से निजात पा सकते हैं 

अगर कोई व्यक्ति हमेशा कब्ज से परेशान रहता हो तो रात को सोते वक्त गुनगुने दूध में एक चम्मच बादाम तेल ले, इससे आंतों में जमा गंदगी साफ करने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी 

अगर सोते वक्त बादाम तेल से चेहरे पर मसाज की जाए तो प्रीमेच्योर एजिंग साइन झुर्रियां, झाइयां, डलनेस से बचा जा सकता है. इससे आपकी त्वचा का रूखापन दूर होता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है 

हफ्ते में दो बार बालों को धोने से 1.5 या 2 घंटे पहले बालों में बादाम तेल अप्लाई करें. इससे हेयर फॉल से छुटकारा मिलने के साथ ही बाल शाइनी और स्ट्रॉन्ग बनेंगे. डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस के साथ बादाम तेल लगा सकते हैं  

बादाम का तेल बच्चों की मालिश के लिए भी बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने में हेल्प करता