जानते हैं कौन सी ट्रेन तय करती है सबसे लंबा सफर 

भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. भारत में हर दिन करीब 2.50 करोड़ लोग ट्रेन में सफर करते हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में कौन सी ट्रेन सबसे लंबा सफर तय करती है

भारतीय रेलवे में हर साल करीब 800 करोड़ यात्री सफर करते हैं. देश की जनसंख्या के चार गुना लोग भारतीय रेल में सफर करते हैं

देश में इस समय करीब 1,200 पैसेंजर एक्‍सप्रेस ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती हैं 

आज हम आपको देश में सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन के बारे में बताने वाले  हैं

देश में सबसे लंबा सफर तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है. विवेक एक्सप्रेस की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती पर की गई थी 

यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक का 4,300 किमी दूसरी का लंबा सफर तय करती है 

विवेक एक्सप्रेस को इस दूरी को तय करने में 80 घंटे से ज्यादा का समय लगता है. सफर के दौरान ये ट्रेन 59 स्टेशनों पर रुकती  

यात्रा पूरी करने के दौरान विवेक एक्सप्रेस देश के 9 राज्यों से होकर गुजरती है 

विवेक एक्सप्रेस अपने सफर के दौरान असम, नागालैंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु को कवर करती है. इस ट्रेन में 19 कोच लगे हुए हैं 

विवेक एक्‍सप्रेस में डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक के सफर के लिए आपको 1200 से 5000 रुपये तक का किराया देना होता है. इस ट्रेन में थर्ड एसी का किराया करीब 3,000 रुपये लगता है. सेकंड एसी का किराया करीब 5,000 रुपये और स्लिपर कोच का किराया करीब 1200 रुपये लगता है