Navratri: लड़कियों को कन्या पूजन में ये उपहार दें

नवरात्रि इस बार सिर्फ आठ दिन की होगी। ऐसे में पांच अप्रैल को अंतिम व्रत और छह अप्रैल को कन्या पूजन है।

कन्या पूजन में कन्याओं को भोजन दिया जाता है और फिर पैसे, फल या कुछ तोहफे देकर विदा किया जाता है।

अगर आप भी कन्या पूजन में कन्याओं को कुछ तोहफा देने का सोच रहे हैं, तो हम कुछ आइडियाज बताने जा रहे हैं।

आप कन्याओं को जाते समय टिफिन बॉक्स दे सकते हैं। इसमें कुछ फल या मिठाई रखकर दें।

बच्चियों को आप पेंसिल बॉक्स भी दे सकते हैं। ये उनके काम में आयेगा। आजकल सस्ते और अच्छे बॉक्स आते हैं।

कन्याओं को आप पानी की बोतल भी गिफ्ट में दे सकते हैं। आजकल छोटी और सुंदर पानी की बोतल आती है, जिसमें पानी ठंडा या गर्म रहता है।

खाने की चीज देना चाहते हैं तो बच्चियों को चॉकलेट हैंपर दे सकते हैं। इसमें कई तरह की चॉकलेट-टॉफी होगी।

लड़कियों को आप फैंसी पर्स भी दे सकते हैं। आजकल छोटी लड़कियां भी अपनी ड्रेस के साथ पर्स रखना पसंद करती हैं।

लड़कियों के हिसाब से आप कुछ गेम्स ले सकती हैं। जैसे डॉल किट या फिर कोई फैंस गेम आइटम।

कन्या पूजन में आप बच्चियों को हेयर एसेसरीज भी दे सकते हैं। इसमें हेयर क्लिप्स, बैंड कई चीजें आती हैं।