व्यक्ति का जीवन वास्तु से बहुत प्रभावित होता है। अगर घर में वास्तु के अनुसार सभी चीजें सही हैं, तो सकारात्मक और अगर गलत हैं, तो नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन को घर की तरक्की और खुशहाली से जोड़ कर देखा जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कुछ विशिष्ट चीजों को खत्म करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती है और इससे आर्थिक परेशानियां पैदा होती हैं। आइए इनके बारे में जानें।
आटा को किचन में खत्म नहीं होने देना चाहिए। किचन में आटा नहीं होने से धन और मान की कमी होती है।
माना जाता है, कि अगर आटा खत्म हो जाता है, तो उसके बर्तन को कभी भी झाड़ना नहीं चाहिए।
चावल पूरी तरह खत्म होने से शुक्र दोष लगता है। यदि आप किचन में चावल हमेशा रखते हैं तो घर में ऊर्जा बनी रहती है।