‘ससुराल सिमर का 2’ फेम करण शर्मा ने रचाई संध्या बिदणी की देवरानी पूजा सिंह से शादी 

टीवी के पॉपुलर एक्टर्स करण शर्मा और पूजा सिंह हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं. कपल ऑफिशियल तौर पर 30 मार्च को शादी के बंधन में बंध गया है. और न्यूली मैरिड कपल की शादी का पहला वीडियो सामने आया है 

टीवी एक्टर्स करण शर्मा और पूजा सिंह ऑफिशियली पति -पत्नी बन गए हैं. कपल ने 30 मार्च को मुंबई में शादी रचाई 

करन और पूजा की इंटीमेट वेडिंग सेरिमनी में सिर्फ फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त शामिल हुए 

कपल के फैंस उनके इस वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कॉमेंट कर उन्हें शादी की शुभकामनाएं और अपना प्यार दे रहे हैं. 

दिलचस्प बात ये है कि शादी होने के बाद इतने देर बाद भी करण और पूजा ने शादी और शादी की अन्य रस्मों की कोई तस्वीर अभी तक सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है. 

जयमाला सेरेमनी से पहले करण और पूजा ने रिंग एक्सचेंज की. फिर दोनो ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई और किस करते हुए एक दूसरे पर ढेर सारा प्यार बरसाया. 

कपल की शादी में सुसराल सिमर 2 और दिया बाती हम शो के अनेक स्टार्स शामिल हुए. करण और पूजा की शादी की festivities 29 मार्च से शुरु हुई थीं