गर्मियों के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में त्वचा रूखी, बेजान और डल होने लगती है।
त्वचा को ठंडक पहुंचाने और ड्राईनेस से बचाने के लिए लोग कई तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन आप त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। एलोवेरा जेल स्किन को कूल करेगा और नमी बनायेगा।
एलोवेरा जेल त्वचा पर लगाने का एक तरीका होता है। आप इस तरीके से अगर जेल लगाती हैं, तो ये आपको काफी फायदा करेगा।
एलोवेरा जेल ताजा निकालकर रख लें। इसमें गुलाब जल मिक्स कर लें। इस मिक्सचर को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल में आप चावल का पानी भी मिलाकर लगा सकती हैं। इसे लगाने के आधे घंटे बाद पानी से चेहरा साफ करें।
एलोवेरा जेल में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद इसे पानी से धोएं।
एलोवेरा जेल को आप बेसन के साथ मिलाकर भी पेस्ट बनाकर लगाएं। बेसन-एलोवेरा मिलाकर रंगत निखारने में मदद करेंगे।
एलोवेरा जेल को इन तरीकों के साथ आप हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं। इन फेस पैक को आप नहाने से कुछ देर पहले लगा लें।
एलोवेरा जेल इन चीजों के साथ मिलकर आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा, ड्राईनेस कम करेगा और ग्लो बरकरार रखेगा।