दूसरा स्टेप है सेटिंग पाउडर, चेहरे पर सेटिंग पाउडर को ब्रश की मदद से टी जोन, चिक बोंस और पूरे फेस पर लगाएं। इससे पसीना ब्लॉक होगा और मेकअप आसानी से टिकेगा।
अगर आंखों के नीचे की स्किन ड्राई रहती है तो फाउंडेशन नहीं लगाना चाहिए। बल्कि अंडर आई क्रीम पहले लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी।
फिर अपवार्ड डायरेक्शन में कंसीलर को ब्रश से मिलाएं। ऐसा करने से पूरे चेहरे पर लगा फाउंडेशन और कंसीलर मिक्स होकर इवन टोन देगा। और मेकअप लंबा टिकेगा।
मेकअप कंप्लीट होने के बाद एक बार फिर सेटिंग स्प्रे को स्पंज पर लें। और अप्लाई करें। इससे फ्लॉलेस निखार घंटों बना रहेगा और पसीना भी मेकअप के ग्लो को हटा नहीं पाएगा।