डूबते सूरज का सुंदर नजारा देखने के लिए इन 10 स्थानों पर जाएं

भारत में कई स्थान खासतौर से सनसेट के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां हम आपको उन स्थानों के बारे में बता रहे हैं।

ताज महल सूर्योदय के समय ताज महल और भी सुंदर हो जाता है। पीला, नारंगी और गुलाबी-लाल रंग आपको आकर्षित कर सकते हैं।

हाजी अली दरगाह सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए मुंबई की हाजी अली दरगाह सबसे अच्छी जगह है। सूर्यास्त पर समुद्री लहरों की आवाज और सुंदर नजारा देखने लायक है।

रन ऑफ कच्छ कच्छ के सफेद रण में सूर्यास्त देखने से ज्यादा खूबसूरत कुछ नहीं है।

माउंट आबू सनसेट पॉइंट ये डूबते सूरज को देखने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक है।

डल झील डल झील पर सूरज डूबते देखना मनोरंजक होगा। विशेष रूप से जब आप हाउसबोट पर रुके हैं।

कन्याकुमारी बीच  ये स्थान पूर्णिमा की शाम को उगते चांद और डूबते सूरज को देखने के लिए प्रसिद्ध है।

गोवा सूर्योदय और सूर्यास्त का आनंद लेने के लिए गोवा सबसे अच्छा स्थान है।

वाराणसी सूर्योदय देखने के लिए वाराणसी जाना चाहिए। यहां सनसेट का दृश्य अद्भुत है।

सज्जनगढ़ मानसून पैलेस उदयपुर का सज्जनगढ़ मानसून पैलेस सूर्यास्त के सुंदर दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।

हेवलॉक बीच, अंडमान हेवलॉक बीच से सूर्यास्त का बेहतरीन नजारा मिलता है।