प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का सिर्फ शरीर बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी कई बदलाव करता है। कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते हैं।
अक्सर ऐसा देखा गया है कि डिलीवरी के बाद महिलाओं का दिमाग कमजोर हो जाता है। उन्हें कई चीजें याद नहीं रहती और वो खोई हुई रहती है।
आखिर मां बनने के बाद औरतों का दिमाग कमजोर क्यों हो जाता है। आखिर इसके पीछे क्या कारण है। चलिए एक्सपर्ट्स से जानते हैं।
मां बनने के बाद महिला का दूध ही बच्चे का आहार होता है। ऐसे में उसका दिमाग कमजोर होने लगता है और औरतें चीजें भूलने लगती है।
अगर आप भी डिलीवरी के बाद चीजें भूलने लगी है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इन चीजों पर आप ध्यान दे सकती हैं।
डिलीवरी के बाद औरतों की अक्सर नींद पूरी नहीं होती है। ऐसे में उनका दिमाग कमजोर होने लगता है और याददाश्त भी कम हो जाती है।
कई नई मां बच्चे के पालने को लेकर काफी स्ट्रेस लेने लगती है। इस वजह से भी दिमाग पर असर होता है।
डिलीवरी के बाद नई मां को अच्छी डाइट लेनी चाहिए, पर्याप्त नींद, म्यूजिक सुनें और स्ट्रेस से दूर रहें।
डिलीवरी के बाद मॉमनेसिया एक समय के बाद खुद सही हो जाता है। शरीर भी पूरी तरह से सामान्य हो जाता है।