
पंजाब के CM Bhagwant Mann, उनके मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक की।
पंजाब के CM Bhagwant Mann, उनके मंत्रियों, राज्य के विधायकों और सांसदों के साथ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक की। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी इस बैठक में उपस्थित थे। बैठक ऐसे समय में हुई है जब पंजाब की AAP इकाई में असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं।
दिल्ली चुनाव की समीक्षा या आंतरिक कलह पर चर्चा?
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने और पंजाब के नेताओं से फीडबैक लेने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। पंजाब के कई विधायकों और मंत्रियों ने दिल्ली में AAP उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लिया था। किंतु पंजाब इकाई में बढ़ते असंतोष से भी इस बैठक को जोड़ा जा रहा है।
पंजाब के CM ने बैठक के बाद क्या कहा?
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पंजाब के CM Bhagwant Mann ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में विधायकों के काम के लिए उनका धन्यवाद किया। जनता के हित में पंजाब सरकार काम कर रही है। दिल्लीवासी आज भी कहते हैं कि पिछले 75 सालों में उन्होंने ऐसा कुछ नहीं देखा है, जैसा आपने पिछले 10 सालों में देखा है। दिल्ली का अनुभव पंजाब में लागू होगा। हम एक साथ काम करेंगे। हमारी पार्टी का काम अच्छा है। आज की बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दो सालों में पंजाब एक ऐसा उदाहरण बनेगा जो पूरी दुनिया देखेगी। पंजाब हमेशा सभी लड़ाइयों में सबसे आगे रहा है।
पंजाब के CM Bhagwant Mann ने कहा कि हमारी पार्टी काम करने के लिए प्रसिद्ध है। पंजाब देश भर के लिए एक मॉडल स्टेट बनेगा। पंजाब को शानदार मॉडल बना देंगे। 3 साल में 50 हजार से अधिक काम दिए। ये बैठक कपूरथला हाउस में दस मिनट चली। केजरीवाल ने यह बैठक पंजाब में पार्टी की इकाई में बढ़ रहे आंतरिक कलह के मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई थी।
“पंजाब में कोई परिवर्तन नहीं होगा”
बैठक के बाद पंजाब के आप विधायक अशोक पराशर ने कहा कि पंजाब में कोई बदलाव नहीं होगा। भगवंत सिंह मान जमीनी नेता हैं। कांग्रेस के जो बिचले हुए नेता हैं वो कहीं हमारे साथ ना आ जाए।