
Sidhu Moose Wala Murder Case: संसद में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने उनके परिवार के लिए इंसाफ की मांग की। इसके साथ केंद्र सरकार पर हमला बोला
Raja Warring On Sidhu Moose Wala Murder Case: लोकसभा में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर चर्चा की। उनका कहना था कि मूसेवाला के परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है। चाहे तमिलनाडू, महाराष्ट्र, केरला या न्यूयार्क में हो, सिद्धू मूसेवाला का गाना दुनिया भर में लोकप्रिय था। सिद्धू मूसेवाला हर तीसरे दिन Times Square पर गाता है।
राजा वडिंग ने आगे कहा कि आप कहते हैं कि हिंदूस्तान में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आप कहते हैं चिंता मत कीजिए। 28 वर्षीय युवा को दिनदहाड़े 10 गोलियां मार दी गईं। तिहाड़ जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला को मरवाकर कहा कि मैंने मारा है। सिद्धू मूसेवाला को मार डाला, अब इसके पिता को भी मरना होगा। सिद्धू मूसेवाला को न्याय कब प्राप्त होगा? वह उनकी मां का इकलौता बच्चा था। शादी में उसकी मां ने अपने मर चुके बेटे के सिर पर सेहरा बांधकर विदाई की। ये देश की स्थिति है। देश के गृहमंत्री उनके परिवार को इंसाफ दिलाएं।
बीजेपी पर बोला हमला
केंद्र की भाजपा सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए सांसद राजा वडिंग ने देश में न्याय की स्थिति की आलोचना की और इसे बेहद खराब बताया। उन्होंने पिछले 10 सालों में पंजाब में प्रगति की कमी को उजागर किया और भाजपा नेताओं से हाथ जोड़कर विनती की कि वे मंदिर-मस्जिदों बंट चुके हैं, भोले-भाले लोगों को मत बांटो।
राजा वडिंग ने साइकिल इंडस्ट्री का भी उठाया मुद्दा
लोकसभा सत्र के दौरान राजा वडिंग ने लुधियाना में साइकिल उद्योग से संबंधित मामला उठाया। उन्होंने लुधियाना के साइकिल उद्योग की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की, चीन साल 28 से 30 करोड़ तक साइकिल का प्रोडक्शन करता है लेकिन लुधियाना मात्र 2.5 करोड़ का प्रोडक्शन ही कर पाता है। राजा वडिंग ने मेक इन इंडिया नीति की आलोचना करते हुए इसे एक गलत दृष्टिकोण बताया।