YRKKH Twist: मायरा अभिरा की सच्चाई बताएगी, अरमान तलाक के पेपर्स को देखकर ऐसा रिएक्ट करेगा

YRKKH Twist: शॉकिंग ट्विस्ट टीवी शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आने वाला है। अरमान को अभिरा ने तलाक के पेपर्स भेजे, जिसे देखकर उसके पैर तले जमीन खिसक जाएगी।

YRKKH Twist: “ये रिश्ता क्या कहलाता है” में अभिरा टूट जाएगी। गुस्से में अभिरा तलाक के पेपर्स पर साइन करेगी। विद्या, अभिरा को रोकने की बहुत कोशिश करेगी, लेकिन अभिरा और विद्या के बीच दादी-सा आ जाएंगी। विद्या का हाथ पकड़कर दादी-सा अभिरा को तलाक के पेपर्स साइन करने देंगी। अभिरा को तलाक के पेपर्स पर साइन करने के बाद भी सुकून नहीं मिलेगा। वह चुपचाप बैठी रहेगी।

उधर, मायरा की देखभाल करते हुए अरमान के नाम से कोरियर आएगा। अरमान कोरियर खोलेगा और उसमें से तलाक के पेपर्स बाहर निकालेगा। अरमान को तलाक के पेपर्स देखकर धक्का लगेगा। अरमान को लगता है कि अभिरा ने उसे तलाक के पेपर्स भेजे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अरमान उन तलाक के पेपर्स पर साइन करेगा या फिर अपनी गलतियों को समझेगा।

अरमान, मायरा से अभिरा के बारे में पूछेगा। अरमान पूछेगा कि बेटा, तुम जहां रुके थे, वहाँ लोग कैसे थे? अरमान जानेंगे कि मायरा एक छोटे से घर में रहते हैं। वहां बस तीन महिलाएं रहती हैं और वे मिलकर साड़ी का कारोबार करती हैं। अरमान इसे सुनकर दंग रह जाएगा। अरमान को पता नहीं चलेगा कि क्या हुआ जिसकी वजह से विद्या, अभिरा और दादी-सा को एक चॉल में रहना पड़ा। उसे इस बात का गिल्ट भी होगा कि उसके रहते हुए उसकी दादी-सा और मां को काम करना पड़ रहा है। अब अरमान क्या करेगा?

↑
Exit mobile version