मनोरंजन

अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले अनुपम खेर

अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक संदेश में खेर ने मुलाकात को ‘यादगार’ करार दिया और कहा, ‘मैं उनके स्नेह, गर्मजोशी भरे आतिथ्य और रिश्तेदारी की भावना के लिए तहे दिल से उनका आभारी हूं।

उन्होंने कहा, “हमने राष्ट्र, समाज, संस्कृति, सिनेमा और जीवन से संबंधित कई विषयों पर एक लंबी और गहन सार्थक बातचीत की। विषयों पर उनकी गहरी समझ, उल्लेखनीय स्मृति और विचारों की स्पष्टता वास्तव में प्रेरणादायक है। ”

उन्होंने कहा, “इस तरह के व्यक्तित्व के साथ हर मुलाकात नए सिरे से सोचने और कुछ नया सीखने का अवसर प्रदान करती है।

Related Articles

Back to top button